
तिरुमला स्थित भगवान वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में बुधवार रात भगदड़ मचने से तीन महिलाओं सहित 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और कम से कम 25 लोग घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। यह भगदड़ उस समय मची, जब वैकुंठ द्वार दर्शनम के लिए टिकट पाने की कोशिश कर रहे सैकड़ों लोग धक्का-मुक्की कर रहे थे।
Published: undefined
देश भर से सैकड़ों श्रद्धालु 10 जनवरी से शुरू होने वाले 10 दिवसीय वैकुंठ द्वार दर्शनम के लिए यहां आए हैं। एक अधिकारी ने पुष्टि की कि भगदड़ में कम से कम 6 लोगों की मौत हुई है। इस बीच, पुलिस द्वारा कुछ महिला श्रद्धालुओं को सीपीआर देने और घायल व्यक्तियों को एंबुलेंस में ले जाने के वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित हो रहे हैं।
Published: undefined
बताया जा रहा है कि दर्शन के लिए टोकन की लाइन में करीब 4,000 लोग लगे थे, जिसकी अफरातफरी में अचानक से भगदड़ मच गई। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ए चंद्रबाबू नायडू ने मंदिर समिति के चेयरमैन बीआर नायडू से फोन पर बात की। मुख्यमंत्री गुरुवार सुबह 10 बजे घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचेंगे।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined