हालात

महाराष्ट्र में एंट्री पर सख्ती, टीके की दोनों डोज या RTPCR रिपोर्ट जरूरी, नहीं तो 14 दिन क्वारंटीन होना पड़ेगा

इस सख्ती का सबसे बड़ा कारण है कि राज्य में डेल्टा प्लस वैरिएंट का कहर दिखने लगा है। सरकार ने पुष्टि की है कि राज्य में इस वैरिएंट की वजह से 5 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि अभी तक राज्य में डेल्टा प्लस के कुल 66 मामले सामने आ चुके हैं।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया Asif Suleman Khan

महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना की तीसरी लहर के खतरे को देखते हुए बाहर से आ रहे लोगों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। अब राज्य में आने वाले किसी भी यात्री को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवाने का सर्टिफिकेट दिखाना होगा। वैक्सीन नहीं लगी होने पर 72 घंटे के अंदर का निगेटिव आरटी पीसीआर जांच रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य होगा। इन नियमों का पालन नहीं करने पर बाहर से आने वाले यात्रियों को राज्य में 14 दिन के अनिवार्य क्वारंटीन में रहना होगा।

Published: undefined

शुक्रवार को राज्य सरकार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि बाहर से आने वालों को राज्य में एंट्री से पहले वैक्सीन की दोनों डोज लेने का सर्टिफिकेट दिखाना होगा। दोनों वैक्सीन डोज लगने के साथ ही दूसरी डोज को लगे 14 दिन पूरे होने भी जरूरी हैं। वैक्सीन नहीं लगे होने पर निगेटिव आरटी पीसीआर रिपोर्ट दिखानी होगी,, जो कि 72 घंटे से पुरानी नहीं होनी चाहिए। सरकार ने स्पष्ट किया है कि वैक्सीन नहीं लगे होने और निगेटिव जांट रिपोर्ट भी नहीं होने पर बाहर से आने वालों को 14 दिन के अनिवार्य क्वारंटीन में रहना पड़ेगा।

Published: undefined

महाराष्ट्र में कोरोना की तीसरी लहर आने की आशंकाओं के कारण राज्य सरकार की तरफ से ये सख्ती की गई है। उद्धव सरकार दूसरी लहर जैसी तबाही से बचने के लिए कोरोना के खिलाफ हर कदम समय से पहले उठा रही है। इसका सबसे बड़ा कारण है कि राज्य में डेल्टा प्लस वैरिएंट का कहर दिखने लगा है। सरकार ने पुष्टि की है कि राज्य में इस वैरिएंट की वजह से 5 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि अभी तक राज्य में डेल्टा प्लस के कुल 66 मामले सामने आ चुके हैं।

Published: undefined

चिंता की बात ये है कि अभी तक डेल्टा प्लस वेरिएंट के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। वैक्सीन के इस वेरिएंट पर असर को लेकर रिसर्च जारी है। हालांकि, जिन दो लोगों की डेल्टा प्लस से मौत हुई है, उन्हें वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी थीं। ऐसे में डर और असमंजस का होना लाजिमी है और सावधानी बरतना भी जरूरी है।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined