
नीट परीक्षाओं के पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर कुरुक्षेत्र में हरियाणा के सीएम नायब सैनी के आवास का घेराव करने पहुंचे कांग्रेस नेताओं-कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया है। दीपेंद्र हुड्डा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पिछले 12 वर्षों से जब से बीजेपी सरकार आई है, देश के युवाओं के साथ लगातार छल हो रहा है। हर तरफ बस पेपर लीक की खबरें हैं और सरकार की कोई जवाबदेही नहीं है।
Published: undefined
उन्होंने आगे कहा कि यह कैसी सरकार है जहां 'खर्चा करो और पर्चा आउट कराओ' का खेल चल रहा है? युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तुरंत अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे युवा कांग्रेस के साथियों पर इस तरह पानी की बौछारें छोड़ी गईं जैसे कोई अपराध हमने किया हो। पुलिस की लाठियाँ और बौछारें हमारा हौसला नहीं तोड़ सकतीं। हम संविधान और कानून को मानने वाले लोग हैं, एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे।
Published: undefined
सुरजेवाला ने कहा कि कुरुक्षेत्र की इस पावन और ऐतिहासिक रणभूमि पर न्याय की हुंकार भरने के बाद, अब अगली लड़ाई 12 तारीख को पानीपत की रणभूमि में होगी। जब तक हरियाणा और देश के युवाओं को न्याय नहीं मिल जाता, सड़क से संसद तक यह जंग जारी रहेगी।
Published: undefined
वहीं कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर कगा कि मोदी सरकार के भ्रष्ट सिस्टम में NEET पेपर लीक ने लाखों छात्रों के भविष्य को बर्बाद किया है। युवा कांग्रेस देशभर में पेपर लीक के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ रही है और छात्रों की आवाज बुलंद कर रही है।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined