हालात

उत्तराखंड: देहरादून के एक स्कूल में छात्र मिला कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप, दो दिनों के लिए स्कूल बंद

उत्तराखंड के शिक्षा विभाग ने देहरादून के ब्राइटलैंड्स स्कूल को एक छात्र के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद दो दिनों के लिए स्कूल बंद करने का नोटिस दिया है। इसके साथ ही स्कूल में मास्क पहनने, फिजिकल डिस्टेंसिंग, हाथ साफ करने के प्रोटोकॉल का पालन करने का निर्देश दिया है।

प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर 

देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों ने चिंताएं बढ़ा दी हैं। खास तौर पर बच्चों में फैलते संक्रमण ने लोगों को और डरा दिया है। दिल्ली-एनसीआर के अलावा दूसरे राज्यों में भी बच्चों में कोरोना संक्रमण फैल रहा है। ताजा मामला उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में सामने आया है। यहां के एक स्कूल में एक छात्र के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद हड़कंप मच गया है।

उत्तराखंड के शिक्षा विभाग ने देहरादून के ब्राइटलैंड्स स्कूल को एक छात्र के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद दो दिनों के लिए स्कूल बंद करने का नोटिस दिया है। इसके साथ ही स्कूल में मास्क पहनने, फिजिकल डिस्टेंसिंग, हाथ साफ करने के प्रोटोकॉल का पालन करने का निर्देश दिया है। यह जानकारी सीएमओ डॉ. मनोज उप्रेती ने दी है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: किश्तवाड़ में फटा बादल, कई वाहन बहने से मची अफरा-तफरी, सभी स्कूलों में छुट्टी का आदेश

  • ,
  • सिनेजीवन: आशुतोष राणा बोले- छात्र देश का भविष्य, उनकी बात सुननी चाहिए और सलमान खान ने संजय दत्त के लिए किया खास पोस्ट

  • ,
  • CWG 2026: सिर्फ 30 मिनट में 2 गोल्ड, मुक्केबाजी में प्रीति के बाद जैस्मिन ने दिखाया दमखम

  • ,
  • हॉकी इंडिया के बोर्ड की सहमति के बिना जर्सी का रंग कैसे बदला गया? खड़गे का सवाल, बोले- निर्णय पर पुनर्विचार हो

  • ,
  • कुलगाम आतंकी हमला: बेहतर भविष्य के लिए छत्तीसगढ़ से कश्मीर गए थे दीपक और भूपेंद्र, एक था परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य