हालात

पीएम मोदी, राजनाथ के खिलाफ योगी के मंत्री ने उतारा उम्मीदवार, राजभर ने जारी की 39 उम्मीदवारों की लिस्ट

यूपी में एनडीए सरकार की सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने राज्य में 39 लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में वाराणसी से पीएम मोदी, लखनऊ से राजनाथ सिंह और गोरखपुर से रवि किशन के खिलाफ अपने उम्मीदवार को उतारा है।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया  

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण से ठीक पहले एनडीए को एक बड़ा झटका लगा है। योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर ने बीजेपी के खिलाफ अपने उम्मीदवार को उतारा है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने 39 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। उन्होंने कहा कि वह किसी को हराने के लिए नहीं बल्कि जीतने के लिए मैदान में उतरे हैं। राजभर ने अपनी इस लिस्ट में पीएम मोदी के खिलाफ वाराणसी सीट से भी अपने उम्मीदवार को उतरा है। इतना ही नहीं राजनाथ सिंह के खिलाफ लखनऊ से भी प्रत्याशी खड़ा किया है।

इस दौरान उन्होंने कहा, “साल 2014 में हमने भारतीय जनता पार्टी के साथ चुनाव लड़ा, लेकिन इस साल बीजेपी सीटों के ऐलान के लिए हमको टालती रही। उन्होंने कहा कि बीजेपी के इस रवैये से कार्यकर्ताओं में रोष है। इसलिए हम यूपी की 39 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।” उन्होंने आगे कहा कि वह प्रदेश सरकार से इस्तीफा देने को तैयार हैं, इस्तीफा टाइप किया हुआ रखा है। लेकिन सरकार में कोई इस्तीफा लेने को तैयार ही नहीं है।

बीजेपी की अनदेखी को लेकर कई बार ओम प्रकाश राजभर सवाल उठा चुके हैं। इससे पहले सोमवार को ओम प्रकाश राजभर के बेटे अरुण राजभर ने भी बीजेपी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा था कि अहंकार के नशे में चूर बीजेपी को अगर लगता है कि केंद्र में उनकी सरकार बनेगी तो यह उनकी गलत फहमी है। अपनी इस गलती का अहसास बीजेपी को लोकसभा चुनाव के बाद होगा। उन्होंने दावा किया था कि हमारा जनाधार और लोकप्रियता निषाद पार्टी की तुलना में कहीं ज्यादा है। यह पिछले चुनाव में दोनों दलों को मिले मतों की संख्या से भी जाहिर होता है।

बता दें कि साल 2017 में हुए विधानसभा चुनावों में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने 8 में से 4 सीटों पर जीत हासिल की थी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बीजेपी में शामिल हो जाओ वरना माता-बाप मुसीबत में पड़ जाएंगे.. दीपके को मिली थी धमकी, मां ने किया दावा

  • ,
  • पटनाः बांकीपुर उपचुनाव से पहले जन सुराज के 20 नेता गिरफ्तार, प्रशांत किशोर इसी सीट से लड़ रहे हैं चुनाव

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी का बड़ा हमला, 'अमित शाह को जिम्मेदार ठहराया तो मुझसे माफी मांगने को कहा, मैं कभी नहीं झुकूंगा'

  • ,
  • दुनिया की खबरें: IRGC का दावा, अमेरिकी एयर बेस,सेंटकॉम मुख्यालय को बनाया निशाना, जापान में आबादी गिरने से हड़कंप!

  • ,
  • मध्य प्रदेश: दतिया उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को वोटिंग, करीब 2.20 लाख वोटर 21 उम्मीदवारों के भाग्य का करेंगे फैसला