हालात

कठुआ रेप केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, आरोपी शुभम सांग्रा पर बालिग की तरह चलेगा मुकदमा

जस्टिस जेबी पारदीवाला ने इस मामले में अपना फैसला सुनाते हुए कहा कि किसी आरोपी की उम्र तय करने के लिए अगर कोई पुख्ता सबूत नहीं है। ऐसे में स्थिति में 'मेडिकल राय' को ही सही तरीका माना जाएगा।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

सुप्रीम कोर्ट ने कठुआ रेप केस में अहम फैसला देते हुए आरोपी सांग्रा को घटना के समय जुवेनाइल मानने से इनकार कर दिया है। अब आरोपी शुभम सांग्रा पर बालिग की तरह मुकदमा चलेगा। सुप्रीम कोर्ट ने निचली अदालत और हाईकोर्ट का फैसला पलट दिया और कहा कि आरोपी शुभम सांग्रा के खिलाफ व्यस्क के तौर पर ही ट्रायल चलेगा।

Published: undefined

जस्टिस जेबी पारदीवाला ने इस मामले में अपना फैसला सुनाते हुए कहा कि किसी आरोपी की उम्र तय करने के लिए अगर कोई पुख्ता सबूत नहीं है। ऐसे में स्थिति में 'मेडिकल राय' को ही सही तरीका माना जाएगा।

Published: undefined

सुप्रीम कोर्ट ने 7 फरवरी 2020 को कठुआ रेप केस के एक आरोपी पर जुवेनाइल कोर्ट में चल रही कार्रवाई पर रोक लगा दी थी। जुवेनाइल कानून के तहत कार्यवाही पर रोक लगाई गई थी। जम्मू-कश्मीर सरकार द्वारा की गई अपील पर कोर्ट ने नोटिस जारी किया था। राज्य सरकार ने हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ अपील की थी।

Published: undefined

आरोपी शुभम सांग्रा को हाईकोर्ट ने जुवेनाइल ही माना था। हाईकोर्ट से पहले सीजेएम कठुआ ने भी आरोपी को जुवेनाइल ही माना था। राज्य सरकार ने नगरपालिका और स्कूल रिकॉर्ड के बीच अंतर का हवाला दिया था। जनवरी 2018 में कठुआ में 6 लोगों पर 8 साल की बच्ची का अपहरण, सामूहिक बलात्कार के बाद हत्या का आरोप लगा था।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • प्रियंका ने बिरला के दावे को बताया झूठ, कहा- पीएम सदन में आने की हिम्मत नहीं कर पाए, स्पीकर के पीछे छिप रहे हैं

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: स्पीकर के पीछे छिप रहे हैं मोदी, बेंच के सामने तीन महिलाएं खड़ी थीं इसलिए नहीं आए PM- प्रियंका गांधी

  • ,
  • बिहार: नीट छात्रा की मौत जांच मामले पर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी भड़कीं, कहा- नीतीश सरकार लीपापोती कर रही है

  • ,
  • 'राष्ट्रीय सुरक्षा पर नेता प्रतिपक्ष की बात नहीं सुनना चाहते थे प्रधानमंत्री मोदी', कांग्रेस का सरकार पर हमला

  • ,
  • ओडिशा में फिर रेल हादसा, चेन्नई-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस के तीन कोच पटरी से उतरे, कोई हताहत नहीं