हालात

तमिलनाडु में भारी बारिश के बीच कोयंबटूर में दीवार गिरने से कोहराम, 15 लोगों की दर्दनाक मौत

तमिलनाडु में हो रही भारी बारिश की वजह से चेन्नई के कोराट्टूर समेत राज्य के कई जिलों में घरों में पानी घुस गया है। इसके साथ ही सड़कों पर जल जमाव हुआ है, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

तमिलनाडु में भारी बारिश के बीच कोयंबटूर के मेट्टुपालयम में दर्दनाक हादसा हुआ है। खबरों के मुताबिक, चार घरों की दीवार गिरने से चार महिलाओं समेत 15 लोगों की मौत हो गई है। कई लोगों को चोट भी आई है। हादसे के बाद मौके पर कोहराम मच गया। सूचना के बाद प्रशासनिक टीम राहत और बचाव दल के साथ सुबह मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। तमिलनाडु सरकार ने मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है।

Published: undefined

राज्य में हो रही भारी बारिश की वजह से चेन्नई के कोराट्टूर समेत राज्य के कई जिलों में लोगों घरों में पानी घुस गया है। इसके साथ ही सड़कों पर जल जमाव हुआ है, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भारी बारिश की वजह से राज्य के कई जिलों में स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है। वहीं, मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में और बारिश होने का पुर्वानुमान जताया है।

Published: undefined

मौसम विभाग के मुताबिक, ऊपरी वायु प्रवाह की वजह से राज्य में भारी बारिश हुई है। अगले 24 से 48 घंटे में भारी बारिश होने की संभावना है। रामनाथपुरम, तिरुनेलवेली, तूतीकोरिन, वेल्लोर, तिरुवल्लुर, तिरुवन्नमलाई जिलों में अगले 24 घंटों में भारी बारिश हो सकती है। भारी बारिश की संभावना के चलते मद्रास यूनिवर्सिटी और अन्ना यूनिवर्सिटी की सोमवार को होने वाली परीक्षा को भी टाल दिया गया है।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: प्रियंका गांधी बोले- बीजेपी राज में परीक्षाओं में भ्रष्टाचार देश के युवाओं से उनका छीन रहा है भविष्य

  • ,
  • बिहारः पटना में सचिवालय परिसर में मिली शराब की बोतलें, तेजस्वी यादव ने शराबबंदी पर उठाए सवाल

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप ने ईरान के शांति प्रस्ताव को पूरी तरह अस्वीकार्य बताकर खारिज किया और काठमांडू में विमान...

  • ,
  • बंगाल में SIR और चुनाव कराने वाले IAS मनोज अग्रवाल को मिला ईनाम! शुभेंदु ने बनाया राज्य का मुख्य सचिव

  • ,
  • परीक्षा में भ्रष्टाचार: प्रियंका गांधी का हमला, 'PM मोदी युवाओं के प्रति जवाबदेह, कब तक बर्बाद होता रहेगा भविष्य'