हालात

तमिलनाडु चुनाव: कोलाथुर से एमके स्टालिन हारे, टीवीके के वीएस बाबू ने 7 हजार से ज्यादा मतों से हराया

वीएस बाबू को 82,997 वोट, जबकि स्टालिन को 74,202 वोट मिले। अपनी जीत के बाद वीएस बाबू ने कहा कि तमिलागा वेत्री कषगम (टीवीके) प्रमुख और ‘थंगा थलपति’ विजय ने जीत हासिल की है। उन्होंने कहा कि टीवीके के सभी उम्मीदवारों की जीत वास्तव में विजय की जीत है।

तमिलनाडु चुनाव: कोलाथुर से एमके स्टालिन हारे, टीवीके के वीएस बाबू ने 7 हजार से ज्यादा मतों से हराया
तमिलनाडु चुनाव: कोलाथुर से एमके स्टालिन हारे, टीवीके के वीएस बाबू ने 7 हजार से ज्यादा मतों से हराया फोटोः सोशल मीडिया

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला। सुपरस्टार विजय की आंधी में मुख्यमंत्री और डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन को कोलाथुर विधानसभा क्षेत्र में हार का सामना करना पड़ा है। विजय की पार्टी टीवीके के वीएस बाबू ने कोलाथुर में स्टालिन को 8,795 मतों के अंतर से हरा दिया।

Published: undefined

निर्वाचन आयोग के अनुसार, वीएस बाबू को 82,997 वोट, जबकि स्टालिन को 74,202 वोट मिले। अपनी जीत के बाद वीएस बाबू ने कहा कि तमिलागा वेत्री कषगम (टीवीके) प्रमुख और ‘थंगा थलपति’ विजय ने जीत हासिल की है। उन्होंने कहा कि टीवीके के सभी उम्मीदवारों की जीत वास्तव में विजय की जीत है।

Published: undefined

खुद विजय ने सबको चौंकाते हुए चेन्नई की पेरम्बूर और तिरुचिरापल्ली (पूर्व), दोनों ही सीटों पर जबरदस्त बढ़त बना रखी है। इसके अलावा टीवीके के उम्मीदवार वीजय धामू ने भी रॉयपुरम निर्वाचन क्षेत्र से चौंकाने वाली जीत दर्ज की, जो एक ऑटो चालक हैं। उन्होंने एआईएडीएमके के दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री डी. जयकुमार और डीएमके के सुबैर खान, जो पूर्व मंत्री रहमान खान के बेटे हैं, को हराया।

Published: undefined

तमिलनाडु चुनाव के नतीजे डीएमके के लिए एक बड़ा झटका है और राज्य के राजनीतिक परिदृश्य में एक नाटकीय बदलाव का संकेत देता है। टीवीके की इस जीत को तमिलनाडु में व्यापक रूप से जमीनी स्तर पर सशक्तिकरण के प्रतीक और बदलाव चाहने वाले मतदाताओं के स्पष्ट संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

Published: undefined