हालात

जम्मू-कश्मीर में फिर टारगेट किलिंग, गैर-कश्मीरियों पर चलाई गोलियां, पंजाब के एक शख्स की मौत

पुलिस के मुताबिक,"आतंकवादियों ने शहीद गंज में दो व्यक्तियों पर गोलीबारी की, जिनकी पहचान अमृतसर के अमृतपाल सिंह और रोहित के तौर पर हुई है।"

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में आतंकियों ने दो गैर-कश्मीरी लोगों पर फायरिंग कर दी। ऐक बार फिर बाहरी लोगों को टारगेट किया गया है। इस फायरिंग में एक शख्स की मौत हो गई और दूसरा शख्स गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है, जिसका इलाज चल रहा है।

पुलिस के मुताबिक,"आतंकवादियों ने शहीद गंज में दो व्यक्तियों पर गोलीबारी की, जिनकी पहचान अमृतसर के अमृतपाल सिंह और रोहित के तौर पर हुई है।"

जम्मू-कश्मीर में हाल के दिनों में कई बार आतंकियों ने प्रवासी मजदूरों को निशाना बनाया है। अक्टूबर 2019 के बाद से जम्मू-कश्मीर में इस तरह की घटनाएं बढ़ गई हैं। बीते साल अक्टूबर में भी आतंकियों ने यूपी के एक प्रवासी मजदूर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इससे ठीक एक दिन पहले ही इंस्पेक्टर मसरूर अहमद की उस समय हत्या कर दी गई थी, जब वह ईदगाह इलाके में क्रिकेट खेल रहे थे। 

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर भड़के राहुल गांधी, कहा- ज्ञानेश जाएंगे और उन्हें बिठाने वाला सिस्टम भी जाएगा

  • ,
  • बिहार में बाढ़ का कहर, गंडक का एक और तटबंध टूटा, सारण के नए इलाकों में घुसा पानी, NDRF-SDRF की 19 टीम तैनात

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप का दावा- डीजल भंडार जारी करने पर राजी हुआ यूरोप और यूक्रेन में रूसी हमलों से 3 पुल तबाह

  • ,
  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब सड़क पर उतरेंगे किसान, संयुक्त किसान मोर्चा ग्राम महापंचायतों में तय करेगा रणनीति

  • ,
  • वोट चोरी के खिलाफ विपक्ष का हल्लाबोल: जंतर मंतर पर ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, कहा- हम पुलिस से डरने वाले नहीं