हालात

घाटी में टारगेट किलिंग: पुलवामा में आतंकियों ने गैर-स्थानीय को मारी गोली, जानें कब-कब आतंकियों ने बनाया निशाना

घाटी में पिछले चार महीनों में 11 बार टारगेट किलिंग की गई हैं। हालांकि, आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों लगातार अभियान चलाए हुए हैं।

फोटो: Getty Images
फोटो: Getty Images 

जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले में शुक्रवार को आतंकवादियों ने एक गैर स्थानीय व्यक्ति को गोली मार कर घायल कर दिया। पीड़ित की पहचान पश्चिम बंगाल के मुनीब-उर-रहमान के रूप में हुई है। घटना उगरगुंड गांव की है।

सूत्रों ने कहा, "उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। उपस्थित डॉक्टरों ने उसकी हालत स्थिर बताई है। तलाशी के लिए इलाके को घेर लिया गया है।"

घाटी में पिछले चार महीनों में 11 बार टारगेट किलिंग की गई हैं। हालांकि, आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों लगातार अभियान चलाए हुए हैं। गुरुवार को ही सुरक्षाबलों ने टारगेट किलिंग के लिए जा रहे एक आतंकी मददगार को दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में गिरफ्तार किया है।घाटी में पिछले चार महीनों में 11 बार टारगेट किलिंग की गई हैं। हालांकि, आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों लगातार अभियान चलाए हुए हैं।

गौरतलब है कि घाटी में गैर-कश्मीरियों पर आतंकी हमलों का सिलसिला जारी है। आतंकी घाटी में गैर-कश्मीरियों को निशाना बनाकर उनकी हत्या को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहे हैं।

इस साल कब-कब हुई टारगेट किलिंग

  • 11 अगस्त को बांदीपोरा जिले में आतंकवादियों ने एक गैर स्थानीय मजदूर की हत्या कर दी।

  • 30 जून को एक हिंदू शिक्षिका की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

  • कुलगाम जिले के गोपालपुरा में रजनी बाला पर आतंकवादियों ने गोली चलाई थी।

  • 31 मई को रजनी बाला की भी हत्या हो गई।

  • 25 मई को टीवी कलाकार अमरीन भट की बडगाम की हत्या कर दी गई।

  • 24 मई को पुलिसकर्मी सैफुल्ला कादरी की उसके घर के बाहर ही हत्या कर दी गई।

  • 17 मई को बारामूला में रणजीत की हत्या हुई ।

  • 13 मई को ऑफ ड्यूटी पुलिसकर्मी रियाज अहमद की उसके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई।

  • 12 मई को कश्मीरी पंडित राहुल भट की बडगाम स्थित उसके ऑफिस में जाकर हत्या कर दी गई।

  • जनवरी से लेकर मई तक आतंकी कुल 19 नागरिकों की हत्या कर चुके हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • कांग्रेस ने परगट सिंह को बनाया पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष, आराधना मिश्रा ‘मोना’ को उत्तर प्रदेश की कमान

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर भड़के राहुल गांधी, कहा- ज्ञानेश जाएंगे और उन्हें बिठाने वाला सिस्टम भी जाएगा

  • ,
  • बिहार में बाढ़ का कहर, गंडक का एक और तटबंध टूटा, सारण के नए इलाकों में घुसा पानी, NDRF-SDRF की 19 टीम तैनात

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप का दावा- डीजल भंडार जारी करने पर राजी हुआ यूरोप और यूक्रेन में रूसी हमलों से 3 पुल तबाह

  • ,
  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब सड़क पर उतरेंगे किसान, संयुक्त किसान मोर्चा ग्राम महापंचायतों में तय करेगा रणनीति