
बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने मंगलवार को कहा कि उन्हें उम्मीद है कि विधानसभा के नए अध्यक्ष प्रेम कुमार सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष को समान रूप से अवसर देंगे।
बीजेपी के वरिष्ठ नेता प्रेम कुमार को मंगलवार को सर्वसम्मति से 18वीं बिहार विधानसभा का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। प्रोटेम स्पीकर नरेन्द्र नारायण यादव ने सदन को सूचित किया कि अध्यक्ष पद के लिए प्रेम कुमार ही एकमात्र उम्मीदवार थे।
Published: undefined
सदन में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उन्हें बधाई देते हुए एक सकारात्मक और सहयोगात्मक राजनीतिक संदेश देने का प्रयास किया। तेजस्वी यादव ने सदन में अपने संबोधन में कहा कि वह राष्ट्रीय जनता दल, राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, महागठबंधन और समस्त बिहारवासियों की ओर से विधानसभा अध्यक्ष को हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं।
तेजस्वी यादव ने उम्मीद जताई कि नए विधानसभा अध्यक्ष सत्ता पक्ष और विपक्ष-दोनों को समान रूप से अवसर देकर सदन की मर्यादा और गरिमा को बनाए रखेंगे।
Published: undefined
उन्होंने कहा, ‘‘राजनीतिक और सामाजिक जीवन में प्रेम कुमार का लंबा अनुभव रहा है। मंत्री और नेता प्रतिपक्ष के रूप में उन्होंने सदैव जनता की आवाज उठाई है और अब अध्यक्ष के रूप में उनसे अपेक्षा है कि वे नियमावली के अनुसार पूर्ण निष्पक्षता के साथ जनता की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे।’’
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सदन के प्रत्येक सदस्य की भी जिम्मेदारी है कि वे सहयोगी बने और किसी को निराश न करें। उन्होंने आश्वस्त किया कि जरूरत पड़ने पर विपक्ष हमेशा अध्यक्ष के साथ खड़ा रहेगा।
Published: undefined
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि संसदीय लोकतंत्र में विपक्ष भी सरकार का ही एक महत्वपूर्ण अंग है और सभी का उद्देश्य बिहार को अग्रणी राज्य बनाना है। उन्होंने बेरोजगारी, गरीबी और पलायन जैसी चुनौतियों को समाप्त कर नए संकल्प के साथ “नया बिहार” बनाने की अपील की।
तेजस्वी यादव ने स्पष्ट किया कि विपक्ष की भूमिका सरकार की गलतियों पर आईना दिखाने की होती है और इसमें कोई व्यक्तिगत कटुता नहीं होती, इसलिए सत्ता पक्ष से आग्रह है कि वे विपक्ष की आवाज को भी पूरी गंभीरता से सुनें, जिससे बिहार को सही दिशा में आगे बढ़ाया जा सके।
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined