हालात

मोदी के पटना 'शो' पर तेजस्वी ने कसा तंज, कहा- पीएम रोड शो करें या एयर शो, बिहार की जनता पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा

तेजस्वी ने कहा कि नौकरी के एजेंडे ने पीएम मोदी को सड़क पर ला दिया है। उनके पास 34 साल के नौजवान के सवालों का जवाब नहीं है। वह बताएं कि बीते दस सालों में कौन सा कारखाना लगा, कितना निवेश आया, महंगाई क्यों नहीं खत्म हुई, बिहार से पलायन क्यों नहीं रुका।

तेजस्वी बोले- पीएम मोदी रोड शो करें या एयर शो, बिहार की जनता पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा
तेजस्वी बोले- पीएम मोदी रोड शो करें या एयर शो, बिहार की जनता पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा फोटोः IANS

बिहार की राजधानी पटना में रविवार को पीएम नरेंद्र मोदी के रोड शो को लेकर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी रोड शो करें या एयर शो, बिहार की जनता पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने अपना मन बना लिया है।

तेजस्वी यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए पीएम मोदी अब तक 8 से 9 बार बिहार आ चुके हैं। लेकिन, वो बताएं कि बिहार के अगले पांच साल को लेकर उनका क्या विजन है? वो बिहार को लेकर कैसे आगे बढ़ेंगे। बिहार ने 40 में से 39 सांसद पीएम मोदी को दिए, बीते इन दस सालों में बिहार के लिए क्या हुआ?

आरजेडी नेता ने हमला जारी रखते हुए आगे कहा कि नौकरी के एजेंडे ने प्रधानमंत्री मोदी को सड़क पर ला दिया है। उनके पास 34 साल के नौजवान के सवालों का जवाब नहीं है। वह बताएं कि बीते दस सालों में कौन सा कारखाना लगा, कितना निवेश आया, महंगाई क्यों नहीं खत्म हुई, बिहार से पलायन क्यों नहीं रुका। उनके पास इसको लेकर क्या मास्टर प्लान है।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के चौथे चरण से एक दिन पहले रविवार को पीएम मोदी का पटना में भव्य रोड शो का कार्यक्रम है। रविवार को मोदी दोपहर बाद से देर शाम तक पटना में कुछ किलोमीटर तक रोड शो करेंगे और फिर रात में राजभवन में ठहरेंगे। इसके अगले दिन सोमवार को जब चौथे चरण के लिए बिहार समेत देश के कई राज्यों की कई सीटों पर मतदान हो रहा होगा तो उस समय मोदी बिहार में तीन जगह रैली करेंगे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ममता बनर्जी के समर्थन के तुरंत बाद कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी, कांग्रेस बोली- लोकतंत्र ‘वेंटिलेटर’ पर पहुंचा

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: TMC नाम और 'फूल-घास' सिंबल फ्रीज होने से भड़कीं ममता बनर्जी, EC के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती!

  • ,
  • दुनिया की खबरें: लाल सागर में तनाव और मक्का पर हमले की साजिश और नेपाल में 6 शव बरामद, 6100 लोग अब भी लापता!

  • ,
  • राहुल गांधी का सरकार पर हमला, 'दिल्ली आज राजधानी नहीं, महिलाओं के लिए हर दिन की खौफनाक कहानी बनकर रह गई है'

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार में भारी उथल-पुथल और 'इन्वेस्टमेंट गुरु' वॉरेन बफे ने बर्कशायर हैथवे का चेयरमैन पद छोड़ा