
तेलंगाना की सभी 119 विधानसभा सीटों पर आज मतदान जारी है। इस चुनाव में करीब 2300 उम्मीदवार मैदान में हैं। राज्य विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति-बीआरएस, कांग्रेस और बीजेपी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है।
तेलंगाना चुनाव को लेकर राहुल गांधी ने कहा, 'आज प्रजला दोराला को हरा देगी! तेलंगाना के भाइयों और बहनों, बाहर निकलें और बड़ी संख्या में मतदान करें! 'बंगारू' तेलंगाना बनाने के लिए वोट करें, कांग्रेस को वोट दें।"
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए