हालात

तेलंगाना चुनावः मतदान के दौरान दो लोगों की मौत, वोट डालने की लाइन में अचानक बिगड़ी तबीयत

घटना में एक बूथ पर वोट डालने आईं टी गंगम्मा (78) को अचानक दौरा पड़ा, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। एक अन्य बूथ पर राजन्ना (65) बेहोश हो गए। उन्होंने रिम्स में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

तेलंगाना में मतदान के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में मतदान के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से दो लोगों की मौत फोटोः सोशल मीडिया

तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को जारी मतदान के दौरान आदिलाबाद शहर में दो मतदाताओं की मतदान केंद्रों पर अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। दोनों वरिष्ठ नागरिक थे। इनमें से एक की स्थानीय अस्पताल ले जाने से पहले ही मौत हो गई जबकि दूसरे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार, विधानसभा चुनाव के लिए आज जारी मतदान के दौरान शहर के दो अलग-अलग मतदान केंद्रों पर वोट की लाइन में लगे दोनों वरिष्ठ नागरिकों की तबीयत खराब हो गई। इनमें से एक की अस्पताल ले जाने से पहले ही मौत हो गई जबकि दूसरे की अस्पताल में मृत्यू हो गई।

आदिलाबाद में एक बूथ पर वोट डालने आईं टी. गंगम्मा (78) को अचानक दौरे पड़ गए। उन्हें राजीव गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। कस्बे के एक अन्य बूथ पर राजन्ना (65) बेहोश हो गए। उन्हें रिम्स में स्थानांतरित कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: महाराष्ट्र में छात्रों के मुद्दे पर गरमाई राजनीति, राहुल गांधी बोले- 'हम एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे

  • ,
  • सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर चुनाव आयोग की सफाई, कहा- फॉर्म-6 में बदलाव नहीं किया, घोषणापत्र को कोर्ट की मंजूरी

  • ,
  • जंतर मंतर 2.0: मोदी-ज्ञानेश का इस्तीफा लेने सड़कों पर आया GEN-Z | आँखों देखा हाल

  • ,
  • इंटरव्यू: दिल्ली में रहकर बिहार के सुपौल ज़िला स्थित स्कूलों और मदरसों में उर्दू की सिंचाई कर रहे मोहम्मद मेहरबान अली

  • ,
  • दुनिया की खबरें: यूक्रेन का बड़ा दावा, हवाई हमलों से रूस की कई तेल रिफाइनरी क्षमता ठप और काला सागर में बड़ा हादसा