हालात

15 अगस्त से पहले भारत में ड्रोन के जरिए हो सकता है बड़ा आतंकी हमला, दिल्ली को दहलाने की साजिश रच रहे दहशतगर्द!

आतंकी 15 अगस्त से पहले किसी बड़े हमले को अंजाम दे सकते हैं। सुरक्षा एजेंसी को मिली जानकारी के मुताबिक आतंकी दिल्ली में ड्रोन के जरिये बड़ी आतंकी साजिश को अंजाम देने की प्लानिंग कर रहे हैं।

फोटो: Getty Images
फोटो: Getty Images 

देश की राजधानी में आतंकी हमले को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तानी आतंकी संगठन दिल्ली को दहलाने की साजिश रच रहा है। इसे लेकर दिल्ली में अलर्ट जारी किया गया है। खबरों की मानें तो आतंकी 15 अगस्त से पहले किसी बड़े हमले को अंजाम दे सकते हैं। सुरक्षा एजेंसी को मिली जानकारी के मुताबिक आतंकी दिल्ली में ड्रोन के जरिये बड़ी आतंकी साजिश को अंजाम देने की प्लानिंग कर रहे हैं।

5 अगस्त के दिन राजधानी दिल्ली में आतंकी हमले का बढ़ा खतरा बताया गया है। सुरक्षा एजेंसियों ने दिल्ली पुलिस को आगाह किया है कि 5 अगस्त को जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटी थी। ऐसे में इस दिन ही आतंकी राजधानी दिल्ली में बड़ी आतंकी साजिश को अंजाम देने की फिराक में हैं। अलर्ट के मुताबिक, देश के बड़े पब्लिक फिगर आतंकियों के निशाने पर हैं। अलर्ट में यह भी कहा गया है कि एन्टी सोशल एलीमेंट और आतंकी या स्लीपर सेल कोविड को बहाना बना कर देश के माहौल को भी खराब करने की फिराक में हैं।

बता दें कि इस अलर्ट के बाद दिल्ली पुलिस की तमाम यूनिट्स को सतर्क किया गया है। खासकर 15 अगस्त के मद्देनजर लाल किले की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सेंट्रल एजेंसियों और दिल्ली पुलिस के अधिकारियों की कई अहम मीटिंग्स भी हुई है। बता दें कि ड्रोन हमले के खतरे से निपटने के लिए पहली बार विशेष ट्रेनिंग भी दिल्ली पुलिस और दूसरी फोर्स को दी गई है। इसमें सॉफ्ट kill व हार्ड kill ट्रेनिंग शामिल है। इस ट्रेनिंग में बताया गया है कि अगर कोई संदिग्ध ड्रोन दिल्ली या उसकी सीमा पर नजर आएगा तो उसे जाम करना है या फिर उसे उड़ा देना है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी ने नीट विवाद के कारण आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवार से मुलाकात की, पीएम पर साधा निशाना

  • ,
  • सिनेजीवन: आशुतोष राणा बोले- छात्र देश का भविष्य, उनकी बात सुननी चाहिए और सलमान खान ने संजय दत्त के लिए किया खास पोस्ट

  • ,
  • CWG 2026: सिर्फ 30 मिनट में 2 गोल्ड, मुक्केबाजी में प्रीति के बाद जैस्मिन ने दिखाया दमखम

  • ,
  • हॉकी इंडिया के बोर्ड की सहमति के बिना जर्सी का रंग कैसे बदला गया? खड़गे का सवाल, बोले- निर्णय पर पुनर्विचार हो

  • ,
  • कुलगाम आतंकी हमला: बेहतर भविष्य के लिए छत्तीसगढ़ से कश्मीर गए थे दीपक और भूपेंद्र, एक था परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य