हालात

इस एक्टर की ऑटो में मिली डेडबॉडी, आर्थिक तंगी से रहा था जूझ, सकते में फैंस

तमिल अभिनेता विरुत्छगाकांत का शव बुधवार चेन्नई में एक ऑटो से बरामद हुआ है। लंबे समय से फिल्म इंडस्ट्री में जगह बनाने की कोशिश कर रहे विरुत्छगाकांत का निधन सभी को हैरत में डाल गया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

तमिल अभिनेता विरुत्छगाकांत का शव बुधवार यानी 24 मार्च को शव चेन्नई में एक ऑटो से बरामद हुआ है। इस खबर के बाद उनके प्रशंसक सदमे में है। बताया जा रहा है कि उनका शव चेन्नई में एक ऑटो रिक्शा से बरामद हुआ है। कहा जा रहा है कि एक्टर ने नींद में ही आखिरी सांस ली।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वो लंबे समय से आर्थिक तंगी का सामना कर रहे थे। ये भी कहा जा रहा है कि उनके माता-पिता के निधन के बाद से वो काफी परेशान थे और इस बीच फिल्मों में भी काम मिलना बंद हो गया था।

खबर ये भी है कि अभिनेता को पैसों की तंगी के चलते कई बार सड़क किनारे ऑटो रिक्शा में ही सोना पड़ता था। इतना ही नहीं, कई बार उन्हें मंदिरों में भी रात गुजारते हुए देखा गया था।

बता दें कि विरुत्छगाकांत साल 2004 में रिलीज हुई तमिल फिल्म 'काधल' में नजर आए थे। इस फिल्म में उन्होंने एक स्ट्रगलिंग एक्टर का किरदार निभाया था। हालांकि इसके बाद उन्हें किसी और फिल्म में रोल नहीं मिला। एक्टर के निधन के बाद अब तमिल फिल्म इंडस्ट्री के लोग दुख जता रहे हैं और उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: कैंसर की दवा की MRP 27 हजार, प्राइस टू रिटेलर सिर्फ 3 हजार! SC ने सरकार से पूछा- इतना बड़ा अंतर क्यों?

  • ,
  • सिनेजीवन: ऐश्वर्या राय ने पेरिस में बिखेरा जादू और दिलजीत दोसांझ ने शेयर किया सबसे आसान मंत्र

  • ,
  • गृह मंत्रालय ने राज्यों से मांगा जन्म, स्कूल, और वोटरों का धर्म-आधारित डेटा, पूछा 15 साल में कितना हुआ बदलाव

  • ,
  • कांग्रेस कार्यसमिति में मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे को लेकर प्रस्ताव पारित, SIR को तत्काल रद्द करने की भी मांग

  • ,
  • नंदीग्राम उपचुनावः हाईकोर्ट ने कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को दी अंतरिम जमानत, चुनाव बाद करना होगा सरेंडर