हालात

'हरियाणा में BJP सरकार ने खनन माफिया को खुली छूट दे दी है, जिससे अरावली पर्वतमाला को पहुंच रहा है नुकसान'

कांग्रेस महासचिव सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि इस स्थिति ने गांवों और रिहायशी इलाकों को असुरक्षित बना दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य के महेन्द्रगढ़ जिले के उस्मापुर गांव में अंधाधुंध खनन जारी है।

फोटो: Getty Images
फोटो: Getty Images 

कांग्रेस सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने मंगलवार को आरोप लगाया कि हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने खनन माफिया को खुली छूट दे दी है, जिससे अरावली पर्वतमाला को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंच रहा है।

सुरजेवाला ने कहा कि उच्चतम न्यायालय ने अपने पहले के आदेश को स्थगित कर दिया है लेकिन उसके बावजूद हरियाणा में अरावली क्षेत्र में ‘ब्लास्टिंग’ और खनन पर कोई नियंत्रण नहीं है। कांग्रेस महासचिव सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि इस स्थिति ने गांवों और रिहायशी इलाकों को असुरक्षित बना दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य के महेन्द्रगढ़ जिले के उस्मापुर गांव में अंधाधुंध खनन जारी है।

सुरजेवाला ने दावा किया कि गांव से मात्र 350 मीटर की दूरी पर ‘ब्लास्टिंग’ (पत्थर तोड़ने के लिए किया जाने वाला विस्फोट) हो रही है, जहां रोज़ाना लगभग 12 धमाके किए जाते हैं और प्रतिदिन 900 से अधिक डंपर खनिजों का परिवहन करते हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि इन धमाकों से घरों में दरारें पड़ गई हैं, गंभीर धूल प्रदूषण फैल रहा है और निवासियों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इससे पशुधन भी प्रभावित हुआ है।

कांग्रेस नेता सुरजेवाला ने दावा किया कि 33.10 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र के लिए दी गई खनन अनुमति का दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने भाजपा सरकार पर अवैध खनन को नजरअंदाज करके पर्यावरण और लोगों की जिंदगी को खतरे में डालने का आरोप लगाया।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, गृहमंत्री सदन में आओ के लगे नारे, रिजिजू बोले- शाह जवाब देने को तैयार, लोकसभा स्थगित

  • ,
  • हम हैं कामयाब-15: बचपन में ड्राइंग बनाने के शौक़ ने पीयूष श्रीवास्तव को बना दिया वास्तुकला का विशेषज्ञ

  • ,
  • झारखंड: 'सरकार ने मान ली छात्रों की 98% मांगें', प्रदर्शन के बीच सोरेन सरकार का बड़ा दावा, BJP पर आंदोलन हाईजैक करने का आरोप

  • ,
  • 'गृह मंत्री अमित शाह को सदन में जवाब के लिए निर्देशित करें', केसी वेणुगोपाल ने लोकसभा अध्यक्ष बिरला को पत्र लिखा

  • ,
  • Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी ने पकड़ी रफ्तार, एक हफ्ते में गोल्ड ₹8,600, सिल्वर ₹15,000 महंगे