हालात

तिरंगे में लिपटा था शहीद का शव, नीतीश-मोदी के मंत्री देख रहे थे डांस, शहीद को भूलने पर जेडीयू ने मांगी माफी

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में शहीद हुए पिंटू सिंह के पार्थिव शरीर को एनडीए नेताओं द्वारा श्रद्धांजलि नहीं दिए जाने पर लोगों ने जमकर खिंचाई की। जिसके बाद जेडीयू उपाध्यक्ष ने खेद प्रकट करते हुए माफी मांगी है। प्रशांत किशोर ने कहा कि दुख की इस घड़ी में हमारे लोगों द्वारा गलती हुई है।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया  

बिहार में एनडीए और बीजेपी के नेता पहले शहीद जवान का अपमान करते हैं और जब उनकी हरकत पर लोगों ने सोशल मीडिया जमकर खिंचाई की तो बाद में अपनी गलती माफी मांगते हुए नजर आए। रविवार को कुपवाड़ा मुठभेड़ में शहीद सीआरपीएफ जवान पिंटू सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए न ही बीजेपी और न ही जेडीयू के कोई नेता पहुंचा। जिसके बाद लोगों ने जमकर खिंचाई की। इसको लेकर जेडीयू उपाध्‍यक्ष प्रशांत किशोर ने खेद जताते हुए गलती मानी है। प्रशांत ने ट्वीट किया, “हम इस चूक के लिए माफी चाहते हैं। हमें इस दुख की घड़ी में आपके साथ होना चाहिए था।” उन्‍होंने शहीद जवान के भाई का वीडियो शेयर करते हुए यह बात कही।

इससे पहले लालू यादव ने डांस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जारी कर एनडीए पर शहादत को भुनाने वाली राजनीति करने का आरोप लगाया है। लालू यादव ने कहा है कि जब एक तरफ शहीद का शव रखा हुआ था, एनडीए की पटना में आयोजित रैली से ठीक पहले वाली शाम ‘गरमा गरम’ कार्यक्रम आयोजित किया गया।

उन्होंने फेसबुक पोस्ट शेयर करते हुए कहा, “एक तरफ तिरंगे में लिपटे मां भारती के वीर शहीद सपूतों के पार्थिव शरीर रखे हुए थे दूसरी तरफ उनकी शहादत को भुनाने वाली राजनीति के लिए पटना में आयोजित रैली से पूर्व संध्या पर नीतीश और मोदी के मंत्री गरमा गरम कार्यक्रम में रंगारंग नृत्य का आनंद ले रहे थे। इनको शर्म भी नहीं आती।”

इससे पहले आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी की रैली को लेकर निशाना साधा था। उन्होंने ट्वीट करके लिखा था, “मोदी जी, बिहार में शहीदों की चिता ठंडी भी नहीं हुई। एक शहीद का पार्थिव शरीर भी बिहार नहीं आया है और आप अपनी निम्नस्तरीय राजनीति चमकाने बिहार की महान धरती पर आए है। बिहारी बहुत जागरूक है वो आपकी लफ्फाजी और जुमलेबाजी में फंसने वाले नहीं है। आपके पूर्व के वादों का क्या हुआ?”

बता दें कि जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा में शहीद हुए पिंटू कुमार का पार्थिव शरीर जब पटना एयरपोर्ट पहुंचा तो वहां सरकार की तरफ से कोई नेता या मंत्री उपस्थित नहीं था। ऐसा इसलिए था क्योंकि रविवार को ही एनडीए की तरफ से पटना में संकल्प रैली का आयोजन किया गया और इसमें पीएम मोदी भी शामिल हुए। रैली की तैयारियों में जुटे नेताओं में से किसी को भी शहीद का ख्याल नहीं आया।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 04 Mar 2019, 10:46 AM IST

  • ट्रंप ने होर्मुज से सभी बारूदी सुरंग हटाने का किया दावा, ईरान को नए विस्फोटक बिछाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: सलमान खान की बढ़ी मुश्किलें, चंडीगढ़ अदालत ने बीइंग ह्यूमन ज्वेलरी शोरूम धोखाधड़ी मामले में जारी किया नोटिस

  • ,
  • एक भी बच्चा फेल होता है, तो हम फेल होते हैं: स्कूली छात्रों के प्रोटेस्ट पर प्रोफेसर अनीता रामपाल से बातचीत

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ईरान संघर्ष के बाद होर्मुज में अब तक 68 हादसे, 20 नाविकों की मौत और अफगानिस्तान में भूकंप से तबाही

  • ,
  • तेजस्वी ने छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर बिहार सरकार को घेरा, कहा- चोर चोरी से जाए, सीनाजोरी से न जाए