हालात

चुनाव आयोग ने दिल्ली में एसआईआर की तारीखें बढ़ाईं, अंतिम मतदाता सूची 27 अक्टूबर को होगी प्रकाशित

आयोग के अनुसार, अब मसौदा मतदाता सूची 17 अगस्त के बजाय 24 अगस्त को जारी की जाएगी। मतदाताओं की तरफ से किए गए दावों और आपत्तियों का निपटारा चुनाव अधिकारियों को 24 अगस्त से 22 अक्टूबर के बीच करना होगा।

चुनाव आयोग ने दिल्ली में एसआईआर की तारीखें बढ़ाईं
चुनाव आयोग ने दिल्ली में एसआईआर की तारीखें बढ़ाईं फोटोः सोशल मीडिया

चुनाव आयोग ने मंगलवार को दिल्ली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की तारीखें बढ़ाने की घोषणा की। इसके तहत, बीएलओ का घर-घर जाकर सत्यापन 17 अगस्त तक जारी रहेगा, जबकि अंतिम मतदाता सूची 27 अक्टूबर को प्रकाशित की जाएगी। दिल्ली में एसआईआर प्रक्रिया का समय दूसरी बार बढ़ाया गया है।

आयोग के अनुसार, अब मसौदा मतदाता सूची 17 अगस्त के बजाय 24 अगस्त को जारी की जाएगी। मतदाताओं की तरफ से किए गए दावों और आपत्तियों का निपटारा चुनाव अधिकारियों को 24 अगस्त से 22 अक्टूबर के बीच करना होगा। अब अंतिम मतदाता सूची 19 अक्टूबर के बजाय 27 अक्टूबर को जारी की जाएगी।

दिल्ली में बूथ स्तरीय अधिकारियों (बीएलओ) ने शहर के लगभग सभी 1.45 करोड़ मतदाताओं को प्रपत्र बांट दिए हैं, जबकि भरे हुए प्रपत्रों में से 62 प्रतिशत से ज्यादा को डिजिटल रूप से दर्ज कर लिया गया है। इस विस्तार से पहले, बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर सत्यापन करने की आखिरी तारीख आठ अगस्त थी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • दुनिया की खबरें: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच पाक का बड़ा कदम, ईरानी विदेश मंत्री को बुलावा और होर्मुज में टैंकर पर हमला

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: रिहाई के बाद उदयनिधि स्टालिन तंजावुर के निकट सेंगीपट्टी थाने से बाहर निकले, पूछताछ के बाद मिली बेल

  • ,
  • राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन की याचिका पर हाईकोर्ट सख्त, तीनों निर्वाचित सांसदों और निर्वाचन अधिकारी को नोटिस

  • ,
  • पीएम मोदी को छात्रों से माफी मांगनी चाहिए, भारत के भविष्य को माफ करने का अधिकार उन्हें किसने दिया: राहुल गांधी

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: नया सीएएस सिस्टम बना चुनौती, BSE और NSE पर क्लोजिंग प्राइस में भारी अंतर, निवेशक परेशान