
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने केंद्र सरकार के खिलाफ ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार किसानों की जमीनों पर कब्जा करना चाहती है।
Published: undefined
राकेश टिकैत ने कहा, ‘‘महापंचायत का उद्देश्य अधिकारियों को सचेत करना है। किसानों की जमीनों पर सरकार की नजर है। वह उसे हड़पना चाहती है और पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने का काम कर रही है। किसानों को सतर्क होना पड़ेगा। केंद्र सरकार की नजर किसानों की जमीनों पर है और किसानों को भी दिल्ली पर नजर रखनी पड़ेगी।’’
उन्होंने कहा, ‘‘एक महापंचायत के माध्यम से हमने अधिकारियों को चेतावनी दे दी है। अगर उन्होंने अपनी सोच नहीं बदली तो हम महाआंदोलन करेंगे।’’ इस महापंचायत में हजारों किसान शामिल हुए।
Published: undefined
वहीं दूसरी ओर राकेश टिकैत ने बरेली के नेहरू युवा केंद्र में आयोजित किसान महापंचायत में सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का समर्थन करते हुए कहा, ‘‘राहुल गांधी सही बोल रहे हैं। वोट चोरी तो 2014 के चुनाव से ही लोग करते आ रहे हैं। हमने तो पांच साल पहले ही कह दिया था कि वोट चोरी करके बेईमानी से सरकार सत्ता में आई है। रोजगार छीने जा रहे हैं। स्कूल बंद हो रहे हैं। यह सरकार किसानों की जमीनों पर कब्जा करना चाहती है।’’
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined