हालात

देश में बढ़ रहा है कोरोना का कहर! 24 घंटे में 17 हजार से ज्यादा नए केस मिले, 23 मरीजों की गई जान

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 17,070 नए मामले सामने आए हैं और 23 लोगों की मौत हो गई। इसी दौरान 14,413 मरीज ठीक हुए। देश में अभी कोरोना के सक्रिय मामले 1,07,189 हैं और दैनिक पॉजिटिविटी दर 3.40 फीसदी हो गई है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

देश में कोरोना संक्रमितों संख्या में इजाफा जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 17,070 नए मामले सामने आए हैं और 23 लोगों की मौत हो गई। इसी दौरान 14,413 मरीज ठीक हुए। देश में अभी कोरोना के सक्रिय मामले 1,07,189 हैं और दैनिक पॉजिटिविटी दर 3.40 फीसदी हो गई है।

Published: 01 Jul 2022, 9:35 AM IST

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। राज्य में पिछले 24 घंटों में 3640 नए मामले सामने आए और तीन मरीजों की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, प्रदेश नए मामलों के साथ कुल संक्रमितों का आंकड़ा 79,76,111 हो गया है। वहीं इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,47,925 हो गई है। इसी अवधि में 4432 मरीज स्वस्थ हुए हैं और इसके साथ ही कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या 78,03,949 हो गई है। प्रदेश में अभी 29,940 सक्रिय मामले हैं और इसके मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

Published: 01 Jul 2022, 9:35 AM IST

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 01 Jul 2022, 9:35 AM IST

  • बंगालः बीजेपी सरकार की सफलता विपक्ष की खरीद-फरोख्त तक ही सीमित... अभिषेक बनर्जी ने दो महीने पर कसा तंज

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर चंदा चोरी के आरोपों पर चंपत राय की आई पहली प्रतिक्रिया, बोले- SIT रिपोर्ट के बाद दूंगा जवाब

  • ,
  • दुनिया की खबरें: होर्मुज जलडमरूमध्य में 3 जहाजों पर हमला और तुर्किये से प्रतिबंध हटाएगा अमेरिका

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरी में केवल धन की नहीं, करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था की भी चोरी की गई: सुखविंदर सिंह सुक्खू

  • ,
  • कांग्रेस ने राम मंदिर चंदा चोरी के खिलाफ शुरू किया अभियान, यूपी, महाराष्ट्र, हिमाचल समेत कई राज्य में पदयात्रा