हालात

प्रधानमंत्री 'मंगल पर पहुंचने' का श्रेय लेते हैं, अब अपनी कार्रवाइयों की जिम्मेदारी भी लेंः प्रियंका गांधी

प्रियंका ने कहा कि वही हैं जो लोगों को पिटवा रहे हैं। उनकी नाक के नीचे 152 पेपर लीक हुए और एक भी व्यक्ति दोषी साबित नहीं हुआ। कौन जिम्मेदार है? अगर मोदी जी हमारे मंगल ग्रह पर पहुंचने के लिए जिम्मेदार हैं, तो आज जो हो रहा है उसके लिए भी वही जिम्मेदार हैं।

प्रधानमंत्री 'मंगल पर पहुंचने' का श्रेय लेते हैं, अब अपनी कार्रवाइयों की जिम्मेदारी भी लेंः प्रियंका गांधी
प्रधानमंत्री 'मंगल पर पहुंचने' का श्रेय लेते हैं, अब अपनी कार्रवाइयों की जिम्मेदारी भी लेंः प्रियंका गांधी फोटोः IANS

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने गुरुवार को छात्रों के प्रदर्शन को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि वह ‘‘मंगल ग्रह पर पहुंचने’’ का श्रेय लेते हैं, इसलिए अब उन्हें अपनी कार्रवाइयों की जिम्मेदारी लेनी होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है कि उन्हें बच्चों की परवाह है, जबकि कल रात ही उन्होंने उन पर आंसू गैस छुड़वाई और पिटवाया।

संसद परिसर में संवाददाताओं से बातचीत में प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘क्या आपने कभी हमारे लोकतंत्र के इतिहास में देखा है कि सत्तारूढ़ खेमे के सांसद बाहर खड़े होकर प्रदर्शन कर रहे हों। यह कितने सत्रों से चल रहा है और वे संसद सत्र नहीं चला पा रहे हैं। बाहर क्या हो रहा है। वह कमजोर और कायर हैं।’’

मध्य दिल्ली के कुछ इलाकों में इंटरनेट बंद होने की खबरों के बारे में पूछे जाने पर प्रियंका गांधी ने कहा, ‘‘क्या हम लोकतंत्र में रह रहे हैं? जरा सोचिए, बच्चे प्रदर्शन कर रहे हैं...उन्होंने इंटरनेट काट दिया है, वे क्या कर रहे हैं? छात्र आतंकवादी नहीं हैं। उनके माता-पिता परेशान होंगे, उनके परिवार परेशान होंगे, वे किसी से संपर्क नहीं कर सकते। वे उन पर आंसूगैस छोड़ रहे हैं, उन्हें पीट रहे हैं। यह किस तरह का लोकतंत्र है।’’

मीडिया से सवाल करते हुए उन्होंने कहा कि आप सब वही सवाल पूछते हैं, जो सरकार आप से पुछवाना चाहती है। क्या आपने सरकार के मंत्रियों से सवाल पूछा? क्या आपने धर्मेंद्र प्रधान से पूछा कि वो इस्तीफा कब देंगे? छात्र आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन पीएम मोदी सदन में नहीं आए, क्या आपने सवाल पूछा? क्या आपने अमित शाह से पूछा कि छात्रों पर लाठियां क्यों चलवाईं, बच्चे हॉस्पिटल में क्यों हैं? किसलिए... क्या ये छात्र आतंकवादी हैं? क्या पूछा कि प्रधानमंत्री सोशल मीडिया पर कैसे पोस्ट कर रहे हैं कि उन्हें बच्चों की परवाह है, जबकि कल रात उन्होंने छात्रों पर आंसूगैस छोड़ी और उन्हें पीटा।

उन्होंने कहा, ‘‘वही हैं जो लोगों को पिटवा रहे हैं। उनकी नाक के नीचे 152 पेपर लीक हुए हैं और एक भी व्यक्ति दोषी साबित नहीं हुआ। कौन जिम्मेदार है? अगर मोदी जी हमारे मंगल ग्रह पर पहुंचने के लिए जिम्मेदार हैं, अगर मोदी जी हर उस कामयाबी के लिए जिम्मेदार हैं जो एक भारतीय हासिल करता है, चाहे वह ओलंपिक हो या एशियन गेम्स, तो आज जो हो रहा है उसके लिए भी मोदी जी जिम्मेदार हैं।’’

प्रियंका ने कहा, ‘‘मोदी जी हमारे युवाओं को यह महसूस कराने के लिए जिम्मेदार हैं कि उनका कोई भविष्य नहीं है, मोदी जी जिम्मेदार हैं अगर हमारे बच्चे प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने इंटरनेट बंद कर दिया है और उन पर आंसू गैस छोड़ी है और उन पर लाठीचार्ज करवाया है। अगर उनमें से किसी एक को भी कुछ होता है तो यह उनकी जिम्मेदारी है।’’ इससे पहले दिन में, प्रियंका ने कहा कि छात्रों का व्यवस्था से भरोसा उठ गया है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि सरकार लोगों की शिकायतें सुने।

उनकी यह टिप्पणी प्रधानमंत्री के ‘एक्स’ पर आए उस बयान के बाद आई जिसमें उन्होंने कहा कि हमारे युवाओं की भलाई और भविष्य से ज़्यादा जरूरी कुछ नहीं है। मोदी ने कहा, ‘‘हमने प्रश्नपत्रों के लीक में शामिल लोगों को जल्दी और कड़ी सजा दिलाने के लिए फास्ट-ट्रैक अदालत बनाने का फैसला किया है। संबंधित अधिकारियों और प्राधिकारों को इस बारे में सभी जरूरी कदम उठाने का निर्देश दिया है। छात्रों के हितों की रक्षा के लिए हमारे सिलसिलेवार कदम जारी हैं।’’

  • दिल्ली: कनॉट प्लेस की सभी दुकानें, दफ्तर और रेस्तरां शाम 6:30 बजे तक बंद करने के निर्देश, अचानक क्यों आया आदेश?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: दिल्ली के कनॉट प्लेस की सभी दुकानें, दफ्तर और रेस्तरां शाम साढ़े छह बजे तक बंद करने के निर्देश

  • ,
  • खड़ी मार्गों के जहाजों के बीमा प्रीमियम में 1,000 प्रतिशत तक का उछाल, अमेरिका ईरान युद्ध से बढ़े जोखिम का असर

  • ,
  • असम: बाढ़ प्रभावित राहत मिलने में देरी पर बरसे गौरव गोगोई, 'राज्य में मानवीय संकट, कई लोग लापता, हजारों लोग बेघर'

  • ,
  • तूलिका, व्यंग्य और विरोध के रंगों का कैनवास बना जंतर-मंतर, छात्रों ने कला को बनाया आंदोलन की आवाज