हालात

चुनावी मौसम में लोगों को राहत मिलने का सिलसिला जारी, कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में कटौती, जानिए नया रेट

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों के दाम में 19 रुपये तक की कटौती की गई है। हालांकि घरेलू इस्तेमाल वाले एलपीजी सिलेंडरों के दाम में इस बार भी कोई बदलाव नहीं हुआ है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

चुनावी मौसम में आम लोगों को फिर से राहत मिली है। सरकारी तेल और गैस विपणन कंपनियों के द्वारा एलपीजी सिलेंडरों के दाम में लगातार दूसरी बार कटौती की गई है। कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों के दाम में 19 रुपये तक की कटौती की गई है। हालांकि घरेलू इस्तेमाल वाले एलपीजी सिलेंडरों के दाम में इस बार भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। इससे पहले पिछले महीने भी एलपीजी सिलेंडरों के दाम में कटौती की कई थी। पिछले महीने की पहली तारीख यानी 1 अप्रैल से 19 किलो वाले एलपीजी सिलेंडरों के दाम में 35 रुपये की कटौती की गई थी।

Published: undefined

इस कटौती के बाद दिल्ली में 19 किलो वाले सिलेंडर के दाम 1,745.50 रुपये हो गए हैं। कोलकाता में 1,859 रुपये में मिलेंगे। मुंबई में 1,698.50 रुपये मिलेंगे, जबकि चेन्नई में इनकी कीमतें अब 1,911 रुपये होंगी।

19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडरों के दाम में ये कटौती ऐसे समय हुई है, जब देश भर में लोकसभा चुनाव चल रहे हैं।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • खेल: डीआर कांगो पर जीत से खुश नहीं हैं इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन? और अगस्त में श्रीलंका दौरे पर जाएगी टीम इंडिया

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर चंदा चोरी मामले में केसी वेणुगोपाल का पीएम मोदी को पत्र, कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग

  • ,
  • अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, 'महुआ मोइत्रा पर हमला कर बीजेपी ने पैदा किया राजनीतिक हिंसा का माहौल'

  • ,
  • ढाई माह में ही दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर हुए बड़े-बड़े गड्ढे, कांग्रेस बोली- मोदी सरकार देश के लिए घातक

  • ,
  • सिनेजीवन: जब सनी देओल ही बन गए निर्देशक और जानें तिग्मांशु धूलिया और इरफान खान की अनोखी दोस्ती के बारे