हालात

'दिल्ली में प्रदर्शन होकर रहेगा, प्लान में कोई बदलाव नही', राज्य के दर्जे पर उमर अब्दुल्ला का बड़ा एलान

उमर अब्दुल्ला ने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने में हो रही अनुचित देरी के विरोध में 20 जुलाई से राष्ट्रीय राजधानी में प्रदर्शन के नए चरण की घोषणा की है।

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को कहा कि उनके चाचा शेख मुस्तफा कमाल के निधन के बावजूद राज्य के दर्जे की बहाली को लेकर पार्टी के दिल्ली में प्रस्तावित प्रदर्शन के कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं होगा। अब्दुल्ला ने इससे पहले केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने में हो रही "अनुचित देरी" के विरोध में 20 जुलाई से राष्ट्रीय राजधानी में प्रदर्शन के नए चरण की घोषणा की थी।

मुख्यमंत्री ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के अतिरिक्त महासचिव और उनके चाचा के आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने के बाद संवाददाताओं से कहा, "इसमें कोई बदलाव नहीं होगा।"

दिल्ली में होने वाला यह प्रदर्शन निश्चित रूप से जारी रहेगा

अब्दुल्ला ने कहा कि उनके चाचा की इच्छा भी यही होती कि पार्टी अपने तय कार्यक्रम में कोई बदलाव न करे।

अब्दुल्ला ने कहा, "कमाल साहब भी यही चाहते कि इसमें कोई बदलाव नहीं किया जाए। उनकी तबीयत 11 जुलाई को बिगड़ गई थी और चिकित्सकों ने हमें बताया था कि वह नहीं बच पाएंगे। इसके बावजूद पार्टी अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने हमें निर्देश दिया था कि कमाल साहब के साथ कुछ भी हो, पार्टी 12 जुलाई के जम्मू कार्यक्रम को जारी रखेगी। इसलिए जब हम 12 जुलाई का कार्यक्रम रद्द करने के लिए तैयार नहीं थे, तो दिल्ली में होने वाला यह प्रदर्शन निश्चित रूप से जारी रहेगा।"

20 जुलाई को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन

उन्होंने कहा कि पार्टी राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग को लेकर अपने तय कार्यक्रम के अनुसार आगे बढ़ेगी। उन्होंने 20 जुलाई को दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन के लिए अनुमति मिलने के बारे में पूछे जाने पर कहा कि अभी तक उन्हें अनुमति नहीं मिली है।

अब्दुल्ला ने कहा, "अभी नहीं। हमें इंतजार कराया जा रहा है। जैसा कि मैंने कहा है, हमें धैर्य रखना आता है।" उन्होंने कहा कि अगर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिलती है तो पार्टी एक वैकल्पिक योजना भी तैयार रखेगी।

अब्दुल्ला ने कहा, "हम इंतजार करेंगे और अपनी वैकल्पिक योजना भी तैयार रखेंगे। मैंने अपने उन साथियों से कहा है, जिन्होंने अनुमति को लेकर आशंका जताई थी, कि हम निश्चित रूप से 19 जुलाई को दिल्ली जाएंगे। अगर हमें जंतर-मंतर के लिए अनुमति नहीं मिलती है तो वहां बैठकर चर्चा करेंगे कि आगे क्या करना है लेकिन हम 19 जुलाई को दिल्ली के लिए रवाना होंगे।"

  • बड़ी खबर LIVE: तेज प्रताप का दावा, 'जीतने वाली उम्मीदवार थीं वीना मानवी, सरकार ने जानबूझकर रद्द किया नामांकन'

  • ,
  • दिल्ली की अदालत से उमर खालिद को बड़ी राहत, परिवार से सप्ताह में दो बार ई-मुलाकात की अनुमति मिली

  • ,
  • सिनेजीवन: करिश्मा कपूर ने सुनाया सलमान से जुड़ा दिलचस्प किस्सा और 15 साल बाद शंकर महादेवन ने खोला 'सेनोरिटा' का राज

  • ,
  • अहमदाबाद विमान हादसा: सुप्रीम कोर्ट में एएआईबी का विरोध, कहा- कॉकपिट रिकॉर्डिंग जारी करने की इजाजत नहीं

  • ,
  • लखनऊ के KGMU में नॉनवेज बैन, सुरेंद्र राजपूत ने बीजेपी को घेरा, कहा- क्या अब लोगों के खानपान पर भी नियंत्रण करेगी