हालात

'मणिपुर में आग लगी है, श्रीनगर में सेना के अफसर शहीद हुए और BJP कार्यलाय में उत्सव मनाया जा रहा है'

आरजेडी नेता शिवानंद तिवारी ने कहा कि मणिपुर में आग लगी है, श्रीनगर में सेना के अफसर वीर गति को प्राप्त हुए और बीजेपी कार्यलाय में उत्सव मनाया जा रहा है

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

आरजेडी नेता शिवानंद तिवारी ने मोदी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मणिपुर में आग लगी है, श्रीनगर में सेना के अफसर वीर गति को प्राप्त हुए और बीजेपी कार्यलाय में उत्सव मनाया जा रहा है। सरकार इस तरह से चलती है? देश के प्रधानमंत्री, मुखिया की कोई जिम्मेदारी नहीं कि देश के कौने में आग लगी है। उनको कोई चिंता नहीं कि सेना के लोग मारे जा रहे हैं। फूल बरसाओ और भगवान का दर्ज़ा दो।

इससे पहले कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा, "आज जिस समय सीमा पर हमारी सेना के तीन अधिकारियों के शहीद होने की दुखद खबरें आ रही थीं, उसी समय बीजेपी हेड क्वार्टर में बादशाह के लिए जश्न की महफिल सजी थी। चाहे कुछ भी हो जाए, प्रधानमंत्री अपनी वाहवाही को टाल नहीं सकते।"

दरअसल अनंतनाग में आतंकियों से मुठभेड़ में सेना के कर्नल मनप्रीत सिंह, बटालियन कमांडेंट मेजर आशीष धनौत और जम्मू कश्मीर पुलिस के डीएसपी हुमायूं भट्ट शहीद हो गए हैं। जवानों की शहादत को लेकर पूरे देश में गुस्से का माहौल है। 

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: पवन खेड़ा ने पूछा- केंद्रीय गृह मंत्री किस बात से डर रहे हैं? युवाओं का सामना करने से...

  • ,
  • राम मंदिर ट्रस्ट के सीईओ पद के लिए साक्षात्कार का पहला दिन, तीन पूर्व आईएएस अधिकारी भी इंटरव्यू देने पहुंचे

  • ,
  • झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन से दिल्ली पुलिस की ज्यादती से ध्यान नहीं भटका सकती केंद्र सरकारः कांग्रेस

  • ,
  • दुनिया की खबरें: पाकिस्तान ने वर्ल्ड बैंक को दिया धोखा! और होर्मुज स्ट्रेट संकट पर ईरान-जर्मनी की चर्चा

  • ,
  • बारिश के बाद जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की पार्किंग में भरा पानी, यात्रियों को हुई भारी परेशानी, सामने आए वीडियो