हालात

उत्तराखंड के इन 6 जिलों में आज होगी भारी बारिश! मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

उत्तराखंड में पिछले एक सप्ताह से हो रही बरसात की वजह से कई सड़कें बंद हैं और आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। राज्य के लोगों को फिलहाल आगे भी राहत मिलती दिखाई नहीं दे रही है।

उत्तराखंड के 6 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट।
उत्तराखंड के 6 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट। फोटो: सोशल मीडिया

उत्तराखंड के कई जिलों में लगातार हो रही बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। फिलहाल प्रदेश के लोगों को बारिश से राहत मिलती दिखी नहीं दे रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, आज राज्य के 6 जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। इसमें देहरादून, टिहरी पौड़ी नैनीताल और उधम सिंह नगर समेत चंपावत के लिए रेड अलर्ट और अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

पिछले एक सप्ताह से प्रदेशभर में हो रही बरसात की वजह से कई सड़कें बंद हैं और आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। आईएमडी के मुताबिक, 13 और 14 अगस्त को भी राज्य में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. विक्रम सिंह ने बताया कि, पर्वतीय और मैदानी इलाकों में कई कई स्थानों पर भारी बारिश के आसार जताए जा रहे हैं। लिहाजा आपदा प्रबंधन केंद्र और जिला प्रशासन को सतर्क रहने की आवश्यकता है। साथ ही आम जनता से भी अपील की गई है कि, वह भूस्खलन व संवेदनशील क्षेत्रों में न जाए। साथ ही नदियों के किनारे तथा सड़कों में बहने वाले गधेरे और रपटों को न पार करें।

इसके अलावा भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए चंपावत डीएम नवनीत पांडे ने आज कक्षा 1 से 12 तक सरकारी गैर सरकारी,निजी स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में आज छुट्टी घोषित की है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बिहारः बांकीपुर में करारी हार के बाद एक्टिव हुए तेजस्वी, आरजेडी की सभी संगठनात्मक इकाइयां तत्काल प्रभाव से भंग

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी विवाद पर बरसे राहुल गांधी, 'सरकार चाहे जो कर ले, मुझे छात्रों की आवाज उठाने से रोक नहीं सकती'

  • ,
  • 'अमित शाह सदन में आएं और देश को बताएं- लाठीचार्ज, पैलेट गन चलाने के लिए किसने कहा?'

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप बोले'अमेरिका के पास पर्याप्त गोला-बारूद' और जेलेंस्की का रूस पर बड़ा प्रहार

  • ,
  • राहुल गांधी ने झारखंड के छात्र आंदोलन का किया समर्थन, कहा- किसी की भी सरकार हो, छात्रों-युवाओं को सुनना चाहिए