
पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के विधायक कुणाल घोष पर पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास के बाहर मीडिया से बातचीत के दौरान हमला करने की कोशिशी कई गई। इस दौरान उन पर अंडा फेंका गया। इस घटना के बाद कुणाल घोष ने इसे गंभीर सुरक्षा लापरवाही बताते हुए बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है।
टीएमसी विधायक कुणाल घोष ने बताया कि वह वरिष्ठ नेताओं के साथ एक बैठक के लिए ममता बनर्जी के घर पहुंचे थे। जैसे ही वह बाहर निकल रहे थे, मीडिया ने उन्हें रोककर सवाल पूछे, जिनका वह जवाब दे रहे थे। इसी दौरान पास में खड़े दो युवकों में से एक ने उन पर अंडा फेंक दिया। उन्होंने कहा कि उन्होंने आखिरी क्षण में अपना चेहरा मोड़ लिया, जिससे अंडा उनके चश्मे या आंख पर नहीं लगा और एक बड़ी चोट टल गई।
Published: undefined
उन्होंने यह भी कहा कि वह उस समय बिना किसी सुरक्षा के खड़े थे, जिससे उन्हें आसान निशाना बनाया गया। उन्होंने इस घटना को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि अगर यही घटना वरिष्ठ नेताओं जैसे सौगत रॉय, शोभनदेव चट्टोपाध्याय, कल्याण बनर्जी, मदन मित्रा या विमान बनर्जी के साथ होती, तो स्थिति और गंभीर हो सकती थी। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या अब कोई भी ममता बनर्जी के आवास पर सुरक्षित रूप से नहीं जा सकेगा।
कुणाल घोष ने आरोप लगाया कि घटना के समय किसी ने भी आरोपी को रोकने या पकड़ने की कोशिश नहीं की। तृणमूल विधायक ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा, “ममता दीदी को ‘जेड-श्रेणी’ की सुरक्षा मिली हुई है। यह घटना उनके आवास से लगभग 10 मीटर के दायरे में हुई है। फिर सुरक्षा कहां थी?” उन्होंने कहा कि यह घटना उन्हें रोक नहीं पाएगी।
Published: undefined
कुणाल घोष ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में राजनीतिक माहौल बिगाड़ने की कोशिशें हो रही है। कुछ दलों के नेता अलग-अलग राजनीतिक विकल्पों की बात करते हैं, लेकिन उन्हें संबंधित पार्टियों में स्वीकार नहीं किया जा रहा है।
दूसरी तरफ अंडा फेंकने वाले युवक चंदन ने मीडिया से कहा कि कुणाल घोष ने हमारे साथ बहुत ज्यादतियां की हैं। आज वे अंडे खाने के लायक थे। इसी कारण मैंने उन पर अंडे फेंके। खुद को स्थानीय निवासी बताते हुए चंदन ने कहा, “उन्होंने बहुत गलत काम किए हैं। वह इसी लायक थे। सब जानते हैं कि उन्होंने क्या किया है। वह (घोष) अंडे मारे जाने के लायक हैं।"
Published: undefined
कुणाल घोष पर अंडा फेंके जाने पर टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा, "पश्चिम बंगाल का क्या हाल हो गया है। जब विधायक कुणाल घोष 'दीदी' के घर से निकलकर प्रेस से बात कर रहे थे, तो बीजेपी के गुंडों ने उन पर अंडे फेंके। पुलिस वहां मौजूद थी, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया। जब सीआईडी यहां आई थी, तो मैंने बताया था कि दोनों गवाह बीजेपी से जुड़े लोग हैं। उनमें से एक यह युवक था (अपने फोन पर तस्वीर दिखाते हुए), जो अंडा फेंकने आए ग्रुप का हिस्सा था। मैंने पुलिस कमिश्नर को फोन किया, 25-30 मिनट बीत चुके हैं, लेकिन कोई नहीं आया। हमारी जान को खतरा है। पश्चिम बंगाल में यही हालात हैं।"
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined