हालात

आज किसानों का रेल रोको आंदोलन, अपनी मांगों को लेकर पंजाब में करेंगे पटरी जाम, यात्रियों की होगी दिक्कत

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि किसान संगठनों ने 18 दिसंबर को पंजाब में रेल रोको आंदोलन का आह्वान किया है। ऐसे में किसान रेलवे ट्रैक पर बैठ सकते हैं। इसको देखते हुए रेलवे के अधिकारी और आरपीएफ सतर्क हैं।

फोटो: Getty Images
फोटो: Getty Images Hindustan Times

किसानों ने आज पूरे पंजाब में रेल रोको आंदोलन का ऐलान किया है। हरियाणा-पंजाब के शंभू और खन्नौरी बॉर्डर पर जारी किसान आंदोलन की मांगों को लेकर किसानों ने ऐलान किया है। इस दौरान पंजाब में कई रेलवे स्टेशनों पर किसान इकट्ठा होंगे और दोपहर 12 से लेकर 3 बजे तक ट्रेन ट्रेकों को पूरी तरह से जाम करेंगे।

रेल रोको आंदोलन वाले स्टेशन

  • जिला मोगा: जितवाल, डगरू, मोगा स्टेशन

  • जिला फरीदकोट: फरीदकोट स्टेशन

  • जिला गुरदासपुर: प्लेटफॉर्म कादियां, फतेहगढ़ चूड़ियां, बटाला प्लेटफॉर्म

  • जिला जालंधर: लोहियां खास, फिल्लौर, जालंधर कैंट, ढिल्लवां

  • जिला पठानकोट: परमानंद प्लेटफॉर्म

  • जिला होशियारपुर: टांडा, दसूहा, होशियारपुर प्लेटफॉर्म, मडियाला, माहिलपुर, भंगाला

  • जिला फिरोज़पुर: मखू, मलां वाला, तलवंडी भाई, बस्ती टैंकां वाली, जगराओं

  • जिला लुधियाना: साहनेवाल

  • जिला पटियाला: रेलवे स्टेशन पटियाला, शंभू स्टेशन, धथलान रेलवे स्टेशन

  • जिला मोहाली: फेस 11 रेलवे स्टेशन और गांव सरसीनी रेलवे फाटक

  • जिला संगरूर: सुनाम और लहरां

  • जिला मलैरकोटला: अहमदगढ़

  • जिला मानसा: मानसा मेन, बरेटा

  • जिला रूपनगर: रेलवे स्टेशन रूपनगर

  • जिला अमृतसर: देवीदासपुरा, ब्यास, पंधेर कलां, काठू नंगल, रमदास, जहानगीर, झंडे

  • जिला फाजिल्का: रेलवे स्टेशन

  • जिला तरनतारन: पट्टी, खेमकरण, रेलवे स्टेशन तरनतारन

  • जिला नवांशहर: बहराम

  • जिला बठिंडा: रामपुरा

  • जिला कपूरथला: हमीरा, सुल्तानपुर, लोदी और फगवाड़ा

  • जिला मुक्तसर: मलोट

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि किसान संगठनों ने 18 दिसंबर को पंजाब में रेल रोको आंदोलन का आह्वान किया है। ऐसे में किसान रेलवे ट्रैक पर बैठ सकते हैं। इसको देखते हुए रेलवे के अधिकारी और आरपीएफ सतर्क हैं।

रेलवे के अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, यदि ट्रेनों का संचालन प्रभावित होता है तो यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। ऐसे में बेहतर होगा कि दिल्ली से पंजाब, हिमाचल प्रदेश व जम्मू जाने वाली ट्रेनों के संचालन की स्थिति देखकर ही घर से बाहर निकलें, जिससे असुविधा न हो।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: समंदर में भिड़े भारत-PAK के जहाज, MEA ने पाक राजनियक को किया तलब, हूती ने कहा- मक्का पर नहीं दागा ड्रोन

  • ,
  • सऊदी अरब और हूतियों के बीच तनाव बढ़ा; मक्का की तरफ ड्रोन भेजने का दावा, क्राउन प्रिंस ने मिस्त्र से लगाई मदद की गुहार

  • ,
  • तमिलनाडु में अब कक्षा 8 तक के बच्चों को मिलेगा मुफ्त नाश्ता, 22 सितंबर से बढ़ेगी कामराज ब्रेकफास्ट योजना

  • ,
  • पाकिस्तान में लगाने वाला है ‘स्मार्ट लॉकडाउन’?, पश्चिम एशिया संघर्ष के चलते ईंधन की खपत पर लगाम लगाने की तैयारी

  • ,
  • मौसम अपडेट: महाराष्ट्र से लेकर एमपी तक बदलेगा मौसम, 18 राज्यों में भारी बारिश के साथ तेज हवाओं की चेतावनी