हालात

आज ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के निधन पर भारत ने की राजकीय शोक की घोषणा, राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा

गृह मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है, "शोक के दिन (मंगलवार) उन सभी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा, जहां यह नियमित रूप से फहराया जाता है और उस दिन कोई आधिकारिक मनोरंजन कार्यक्रम नहीं होगा।"

फोटो: Getty Images
फोटो: Getty Images 

आज भारत नेईरानी राष्ट्रपति सैय्यद इब्राहिम रईसी और देश के विदेश मंत्री होसैन अमीर-अब्दुल्लाहियन के सम्मान में एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की। दोनों नेताओं का रविवार को एक हेलीकॉप्‍टर दुर्घटना में निधन हो गया था।

गृह मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है, "शोक के दिन (मंगलवार) उन सभी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा, जहां यह नियमित रूप से फहराया जाता है और उस दिन कोई आधिकारिक मनोरंजन कार्यक्रम नहीं होगा।"

रईसी और अब्दुल्लाहियन उन नौ लोगों में शामिल थे, जिनका ईरान के पर्वतीय उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में हेलीकॉप्‍टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से निधन हो गया। दुर्घटना उस समय हुई, जब वे क्षेत्र में संयुक्त परियोजनाओं को हरी झंडी दिखाने के बाद अजरबैजान सीमा से लौट रहे थे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • महाराष्‍ट्र में गरमाया पेपर लीक का मुद्दा, नवी मुंबई में MPSC सेक्रेटरी के चेहरे पर पोती गई काली स्याही

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: ड्रोन हमले के बाद सऊदी अरब ने ईस्ट-वेस्ट तेल पाइपलाइन की बंद, भारत पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग

  • ,
  • यूपी की कानून व्यवस्था को लेकर सवाल! न्याय के लिए अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे योगी सरकार के मंत्री

  • ,
  • दिल्ली, UP समेत 13 राज्यों में होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया रेड-यलो का अलर्ट, लोगों को सतर्क रहने की सलाह

  • ,
  • BRICS Summit: 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की आज से शुरुआत, दिल्ली में सुरक्षा चाक चौबंद, हजारों सुरक्षाकर्मी तैनात