हालात

दिल्ली के गाजीपुर में दर्दनाक हादसा, कार और ट्रक की टक्कर में दो लोगों की मौत, तीन घायल

कार और ट्रक के बीच हुई जोरदार टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बच्चे सहित तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

फोटो: PTI
फोटो: PTI 

पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर इलाके में दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) टोल प्लाजा के पास गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक कार और ट्रक के बीच हुई जोरदार टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बच्चे सहित तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों ने तुरंत पुलिस व आपातकालीन सेवाओं को सूचना दी।

Published: undefined

दिल्ली अग्निशमन सेवा के अनुसार, दुर्घटना की जानकारी सुबह करीब 7:05 बजे मिली। सूचना मिलते ही दमकल कर्मी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे उसमें फंसे लोगों को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

बीच हाईवे में हादसा होने के कारण ट्रैफिक पर भी इसका असर पड़ा और कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया।

Published: undefined

अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना उस समय हुई जब कार में सवार पांच लोग दिल्ली लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined