हालात

यूपी के मिर्जापुर में दर्दनाक हादसा, बस पलटने से 5 लोगों की मौत, 26 लोग घायल

मिर्जापुर स्थित संत नगर थाना क्षेत्र में सवारियों को लेकर जा रही प्राइवेट बस पलट गई। हादसे में पांच लोगों की मौत की हो गई है। 26 लोग घायल हैं।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में शुक्रवार को बस पलट जाने से पांच लोगों की मौत हो गई है। यह जानकारी शुक्रवार को पुलिस ने दी।

पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि मिर्जापुर स्थित संत नगर थाना क्षेत्र में सवारियों को लेकर जा रही प्राइवेट बस पलट गई। हादसे में पांच लोगों की मौत की हो गई है। 26 लोग घायल हैं।

उन्होंने बताया कि बस में कुल 31 लोग सवार थे। यात्रियों के अनुसार बस जैसे ही हलिया ददरी मार्ग के ददरी बंधा मोड़ पर पहुंची कि तेजगति होने के कारण अनियंत्रित होकर पटलते हुए सड़क किनारे गोते लगाते हुए बंधी के पास पहुंच गई।

इससे उसमें सवार यात्री घायल होकर शोर मचाने लगे। बस के पलटने से यात्री दब गए। चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोग मौके पर पहुंचकर यात्रियों को बाहर निकाला। पांच यात्रियों के दबकर मौत हो गई है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बांग्लादेश छोड़ने के बाद शेख हसीना का पहला लाइव संबोधन, कहा- छात्र आंदोलन राजनीत‍िक साज‍िश, स्वदेश लौटूंगी

  • ,
  • दुनिया की खबरें: लाल सागर में सऊदी जहाजों पर हमला तेज करेगा हूती समूह, तेल टैंकर पर मिसाइल अटैक की ली जिम्मेदारी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- प्रदर्शनकारी छात्रों का उत्पीड़न हुआ, ये भारत के भविष्य के लिए लड़े

  • ,
  • झारखंड में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 43.62 लाख नाम कटे, पात्र मतदाता 4 सितंबर तक जुड़वा सकेंगे नाम

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बाद शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बंद और रुपया हुआ मजबूत