हालात

हरियाणा के रेवाड़ी में दर्दनाक सड़क हादसा, कार और बस की टक्कर में पांच लोगों की मौत

पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायलों को कार से बाहर निकालने में मदद की और उन्हें ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने पांचों को मृत घोषित कर दिया।

फोटो: PTI
फोटो: PTI 

हरियाणा के रेवाड़ी में रोडवेज की एक बस और कार के बीच आमने-सामने की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में मारे गये सभी लोग कार सवार थे। पुलिस के मुताबिक, हादसा महेंद्रगढ़ मार्ग पर सीहा गांव के पास उस वक्त हुआ जब कार सवार एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद चरखी दादरी लौट रहे थे।

पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायलों को कार से बाहर निकालने में मदद की और उन्हें ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने पांचों को मृत घोषित कर दिया।

Published: undefined

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘हमने मृतकों के शवों को शवगृह में रखा है। साथ ही, मरने वालों के परिवारों को सूचित कर दिया गया है। परिवार के सदस्यों के आने के बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा। प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।''

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • मध्य प्रदेश के ग्वालियर में भीषण सड़क हादसा, एसयूवी ने ऑटो-रिक्शा को मारी टक्कर, 5 लोगों की मौत, 4 घायल

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: ऊर्जा संकट के बीच सरकार ने घटाई पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी, क्या कम होंगे पेट्रोल-डीजल के दाम?

  • ,
  • हेडलाइन बनाने और लोगों को बेवकूफ़ बनाने के बजाय, असल में राहत देने पर ध्यान दे सरकार, उत्पाद शुल्क घटाने के फैसले पर खेड़ा

  • ,
  • जम्मू-कश्मीर विधानसभा में लगे 'इजरायल मुर्दाबाद' के नारे, खामेनेई के पोस्टर लेकर NC-PDP विधायकों का प्रदर्शन

  • ,
  • पाकिस्तानी जासूस आकाशदीप राजस्थान के श्रीगंगानगर से गिरफ्तार, सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान भेजता था फोटो और वीडियो