हालात

दिल्ली मेट्रो में आज से सफर करना हुआ महंगा, इतना बढ़ गया किराया, जानिए सारे स्लैब

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने मेट्रो के किराए में इजाफा कर दिया है। आज से नए किराए लागू हो गए हैं।

फोटो: Getty Images
फोटो: Getty Images 

दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ा बदलाव हुआ है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने मेट्रो के किराए में इजाफा कर दिया है। 25 अगस्त 2025 से नए किराए लागू हो गए हैं। यात्रा की दूरी के आधार पर 1 से 4 रुपये तक किराया बढ़ा दिया गया है।

एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन का किराया भी बढ़ा

सिर्फ सामान्य रूट ही नहीं, बल्कि एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर भी किराए में संशोधन किया गया है। इस लाइन पर टिकट का दाम 1 से 5 रुपये तक बढ़ा है। DMRC ने इसे "मिनिमल इंक्रीज" बताते हुए कहा कि यह बढ़ोतरी बहुत मामूली है।

Published: undefined

नए किराए का ब्रेकअप

डीएमआरसी ने दूरी के हिसाब से नए किराए तय किए हैं:

  • 0 से 2 किलोमीटर : 10 रुपये से बढ़कर 11 रुपये

  • 2 से 5 किलोमीटर : 20 रुपये से बढ़कर 21 रुपये

  • 5 से 12 किलोमीटर : 30 रुपये से बढ़कर 32 रुपये

  • 12 से 21 किलोमीटर : 40 रुपये से बढ़कर 43 रुपये

  • 21 से 32 किलोमीटर : अब 54 रुपये

  • 32 किलोमीटर से अधिक दूरी : 64 रुपये

रविवार और छुट्टियों पर भी बदलाव

सिर्फ सामान्य दिनों में ही नहीं, बल्कि रविवार और सरकारी छुट्टियों पर लगने वाले किराए में भी संशोधन किया गया है। इस दौरान भी दूरी के आधार पर किराया तय होगा। अधिकतम किराया अब 54 रुपये कर दिया गया है।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined