हालात

ईडी के खिलाफ रांची की सड़क पर ढोल-नगाड़े के साथ उतरे आदिवासी संगठन, हेमंत के समर्थन में लगे नारे

प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष अजय तिर्की ने कहा कि अगर केंद्र की बीजेपी सरकार के इशारे पर केंद्रीय एजेंसियां अपने रवैए से बाज नहीं आईं तो आने वाले दिनों में विरोध और तेज होगा।

ईडी के खिलाफ रांची की सड़क पर ढोल-नगाड़े के साथ उतरे आदिवासी संगठन
ईडी के खिलाफ रांची की सड़क पर ढोल-नगाड़े के साथ उतरे आदिवासी संगठन फोटोः IANS

ईडी पर झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को परेशान करने और सरकार को अस्थिर करने की साजिश का आरोप लगाते हुए आदिवासी संगठन शुक्रवार को रांची में ढोल-नगाड़ों के साथ सड़क पर उतर आए। इस दौरान बड़ी संख्या में स्त्री-पुरुषों ने ईडी एवं केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रांची के मोरहाबादी मैदान से राजभवन तक मार्च किया।

प्रदर्शन कर रहे संगठनों के नेताओं ने कहा कि हेमंत सोरेन के खिलाफ कोई कार्रवाई हुई तो गंभीर परिणाम होंगे। प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष अजय तिर्की ने कहा कि अगर केंद्र की बीजेपी सरकार के इशारे पर केंद्रीय एजेंसियां अपने रवैए से बाज नहीं आईं तो आने वाले दिनों में विरोध और तेज होगा। आज का प्रदर्शन शांतिपूर्वक हो रहा है, लेकिन जिस तरह लोगों का गुस्सा बढ़ रहा है, उसमें यह आक्रामक रूप ले सकता है।

उन्होंने कहा कि हम लोग ईडी की गलत कार्रवाई का विरोध करेंगे। बंगाल में ईंट-पत्थर चला है। अगर जरूरत पड़ी तो झारखंड में तीर-धनुष चलेगा। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में केंद्र सरकार और ईडी के खिलाफ तरह-तरह के नारे लिखी तख्तियां ले रखी थीं। इन तख्तियों पर आदिवासी मुख्यमंत्री को प्रताड़ित करना बंद करो, केंद्र सरकार होश में आओ जैसे नारे लिखे थे। प्रदर्शन में केंद्रीय सरना समिति के अलावा, अखिल भारतीय आदिवासी परिषद, 22 पड़हा क्षेत्रीय समिति, राजी पड़हा प्रार्थना सभा, आदिवासी सेना, हटिया विस्थापित मोर्चा समेत कई संगठनों के लोग शामिल हुए।

बता दें कि रांची में कथित जमीन घोटाले को लेकर ईडी की टीम 20 जनवरी को हेमंत सोरेन से उनके कांके रोड स्थित आवास में पूछताछ करने वाली है। आठ बार समन मिलने के बाद सीएम ने अपना बयान दर्ज कराने पर सहमति जताई है। ईडी ने सीएम से पूछताछ के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर राज्य के मुख्य सचिव और डीजीपी को पत्र लिखकर आवश्यक इंतजाम करने को कहा है। इस पत्र के बाद रांची में एयरपोर्ट रोड स्थित ईडी कार्यालय में पुलिस की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी का पीएम मोदी पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, लगाया 'विदेशी मदद' से प्रधानमंत्री बनने का आरोप!

  • ,
  • दिल्ली: मुख्यालय के बाहर पुलिसकर्मियों का प्रदर्शन, नेहा बोरा का तंज, 'धारा 163 लगी है, पुलिस खुद पर दर्ज करेगी FIR'

  • ,
  • दिल्ली-एनसीआर की हवा ‘बहुत खराब’ हुई, AQI 324 पहुंचा, ग्रैप के तहत दूसरे चरण के प्रतिबंध लागू

  • ,
  • IDBI बैंक बिक्री के प्रस्ताव की हो जेपीसी जांच, कांग्रेस ने उठाए मुनाफे वाली बैंक के विनिवेश के तर्क पर सवाल

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार ने भरा दम, त्योहारी सीजन में झूमे निवेशक, इस कंपनी में फ्रॉड की खबर ने बढ़ाई चिंता!