हालात

दो दिन से दिल्ली में फंसे ट्रूडो कनाडा के लिए रवाना, तकनीकी खराबी दूर होने के बाद विमान ने भरी उड़ान

ट्रूडो जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए शुक्रवार शाम दिल्ली पहुंचे थे। यात्रा के दौरान, ट्रूडो ने दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंध मजबूत करने और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करने के लिए पीएम मोदी के साथ सम्मेलन के इतर द्विपक्षीय बैठक भी की।

दो दिन से दिल्ली में फंसे ट्रूडो कनाडा के लिए  रवाना
दो दिन से दिल्ली में फंसे ट्रूडो कनाडा के लिए रवाना फोटोः IANS

जी20 सम्मेलन के समापन के बाद पिछले दो दिनों से दिल्ली में फंसे कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो आखिरकार मंगलवार दोपहर को अपने देश के लिए रवाना हो गए। दरअसल ट्रूडो के आधिकारिक विमान में तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसके ठीक होने के बाद ही ट्रूडो आज कनाडा के लिए रवाना हो पाए।

केंद्रीय राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और सरकार में मेरे सहयोगियों की ओर से मैं प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो को धन्यवाद देने के लिए आज हवाई अड्डे पर था। जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए उनका आभार। मैंने उन्हें घर वापसी के लिए सुरक्षित यात्रा की शुभकामनाएं दीं।''

प्रधानमंत्री ट्रूडो 10 सितंबर को जी20 शिखर सम्मेलन के समापन के बाद विमान में तकनीकी खराबी के कारण दिल्ली में फंस गए थे। इससे पहले आज दिन में कनाडा पीएमओ के प्रेस सचिव मोहम्मद हुसैन ने जानकारी देते हुए कहा था कि विमान के साथ तकनीकी समस्या हल हो गई है। विमान को उड़ान भरने के लिए मंजूरी दे दी गई है।

कनाडा के प्रधानमंत्री ट्रूडो जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए शुक्रवार शाम दिल्ली पहुंचे थे। अपनी यात्रा के दौरान, ट्रूडो ने दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों को मजबूत करने और कई अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करने के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सम्मेलन के इतर द्विपक्षीय बैठक भी की।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: FSSAI ने स्विगी इंस्टामार्ट को भेजे 9 नोटिस, चक्काजाम-पथराव के बाद अब नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने BJP दफ्तर को घेरा

  • ,
  • IND vs ENG: पांचवें T20 में दांव पर होगी टीम इंडिया की नंबर एक की कुर्सी, जानें कैसा रहेगा पिच और मौसम का हाल

  • ,
  • Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में पूरे सप्ताह 'नो वार्निंग', गर्मी और उमस के लिए हो जाइए तैयार!

  • ,
  • बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी: निलंबित कर्मचारी पहुंचा HC, याचिका पर कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब, 16 जुलाई को सुनवाई

  • ,
  • मेरठ छात्रा हत्याकांड: 'जिस राज्य का मुख्य ही महिलाओं के साथ...', पीड़ित परिवार से मिले अखिलेश, पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल