हालात

'ट्रंप के अच्छे दोस्त पीएम मोदी...', रूस से तेल आयात के पर मुद्दे जयराम रमेश ने कसा तंज

भारत ने बीते बृहस्पतिवार को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के उस दावे को खारिज कर दिया था जिसमें उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि भारत रूस से कच्चा तेल खरीदना बंद कर देगा।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

कांग्रेस ने मंगलवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बातचीत संबंधी दावे पर विदेश मंत्रालय के खंडन को व्हाइट हाउस ने नकार दिया है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि उनके अच्छे दोस्त ट्रंप इस मुद्दे को बार-बार उठा रहे हैं।

जयराम रमेश का पीएम मोदी पर तंज 

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने मंगलवार को 'एक्स' पर पोस्ट किया, "पिछले पांच दिनों में राष्ट्रपति ट्रंप अब तक तीन बार भारत द्वारा रूस से तेल आयात के मुद्दे को उठा चुके हैं। और इसमें कोई शक नहीं कि इस सप्ताह बुडापेस्ट में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाक़ात से पहले वह इस बात को और दोहराएंगे।"

उन्होंने कहा, "राष्ट्रपति ट्रंप का कहना है कि उन्होंने अपने अच्छे दोस्त प्रधानमंत्री मोदी से बात की है, और भारत ने रूस से तेल आयात बंद करने का आश्वासन दिया है। "

रमेश ने दावा किया, "हालांकि, भारत के विदेश मंत्रालय ने ऐसी किसी बातचीत की जानकारी होने से इनकार किया है। लेकिन राष्ट्रपति ट्रंप ने मंत्रालय के इस खंडन को नकार दिया है।"

विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?

भारत ने बीते बृहस्पतिवार को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के उस दावे को खारिज कर दिया था जिसमें उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि भारत रूस से कच्चा तेल खरीदना बंद कर देगा।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा था कि उन्हें प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच हाल ही में हुई किसी बातचीत की जानकारी नहीं है।

पीटीआई के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: INDIA ब्लॉक की बैठक में 'लोकतंत्र बचाओ' अभियान तय, 6 अक्टूबर को EC तक मार्च, 5 बड़ी रैलियों का भी ऐलान

  • ,
  • एशियन गेम्स: महिला हॉकी टीम ने मेडल किया पक्का, साउथ कोरिया को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंची, चीन से होगा सामना

  • ,
  • खेल: कोहली को लेकर संजू के बयान की हरतरफ हो रही चर्चा और भारत और श्रीलंका के बीच सेमीफाइनल से पहले मौसम पर नजर

  • ,
  • नीला ड्रम हत्याकांडः मेरठ की अदालत ने मुस्कान और साहिल को दोषी करार दिया, अगली तारीख पर सजा का ऐलान

  • ,
  • सिनेजीवन: 'फोर्स' के 15 साल पूरे होने पर इमोशनल हुए जॉन अब्राहम और पेरिस से लौटते ही ऐश्वर्या राय ने जीता दिल