
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में शुक्रवार को आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ के दो जवान शहीद हो गए हैं। वहीं इस हमले में दो जवान घायल भी हुए हैं। इससे पहले पुलिस ने इसे ग्रेनेड हमला बताया था, लेकिन बाद में उन्होंने स्पष्ट किया कि अचबल इलाके में वाहन में सवार आतंकवादियों ने सीआरपीएफ की गश्ती टीम पर हमला किया है।
पुलिस ने बताया कि सीआरपीएफ के दो जवानों ने अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में ही दम तोड़ दिया, जबकि दो जवानों का इलाज जारी है। वहीं इस हमले में एक स्थानीय नागरिक भी घायल हुआ है, जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।
Published: 13 Jul 2018, 2:48 PM IST
अचबल इलाके में फिलहाल अतंकियों की तलाश जारी है। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को चारों ओर से घेर लिया है।
(आईएएनएस के इनपुट के साथ)
Published: 13 Jul 2018, 2:48 PM IST
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 13 Jul 2018, 2:48 PM IST