
कर्नाटक के हासन जिले के चन्नारायपटना कस्बे में रामनवमी का जुलूस निकालने को लेकर दो गुटों में हुई झड़प हो गई। इस दौरान दो लोगों की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना जामिया मस्जिद के पास हुई जब एक समूह ने जुलूस का विरोध किया जिसके बाद दूसरे समूह के साथ झड़प हो गई, जिसमें दो लड़कों को चाकू मार दिया गया।
क्षेत्राधिकार की चन्नारायणपटना पुलिस ने कानून व्यवस्था की स्थिति सुनिश्चित करने के लिए क्षेत्र में सुरक्षा कड़ी कर दी है। घटना को लेकर पुलिस ने शिकायत व जवाबी शिकायत दर्ज कर ली है। आगे की जांच जारी है।
आपको बता दें कि यह घटना चन्नारायपटना के पास हुई। बजरंग दल के कार्यकर्ता रामनवमी का जुलूस निकाल रहे थे। पुलिस ने कहा कि जब जुलूस बेगुर रोड पर एक मस्जिद के पास पहुंचा तो दो लोगों ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ बहस की और चार लोगों को चाकू मार दिया।
पुलिस में एक और शिकायत दर्ज की गई है। अजहर अहमद ने दावा किया है कि जुलूस में कुछ लोग अपने साथ पत्थर और डंडे ले जा रहे थे। अहमद ने पुलिस को बताया कि रैली में शामिल लोगों ने 'मुसलमानों को पाकिस्तान भेजो' के नारे भी लगा रहे थे। उसने यह भी दावा किया कि बजरंग दल के कुछ कार्यकर्ताओं ने उन्हें घेर लिया। इसके अलावा कुछ ने उनके वाहन पर पथराव किए। उसने आरोप लगाया कि 15 से 20 लोगों ने उस पर हमला करने की कोशिश की।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए