
उत्तर प्रदेश एंटी-टेरर स्क्वॉड (ATS) ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए नोएडा से दो संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है, जो पाकिस्तानी गैंगस्टर्स और ISI के लिए काम कर रहे थे। आरोपियों के पास से 32 बोर की एक पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस, एक चाकू और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
Published: undefined
एटीएस के मुताबिक, लंबे समय से खुफिया इनपुट मिल रहे थे कि पाकिस्तानी गैंगस्टर्स, ISI के इशारे पर भारत की संप्रभुता और अखंडता को नुकसान पहुंचाने की साजिश रच रहे हैं। इसके तहत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स, खासकर इंस्टाग्राम के जरिए भारतीय युवाओं को निशाना बनाकर स्लीपर सेल तैयार करने और उन्हें आतंकी गतिविधियों के लिए उकसाने की कोशिश की जा रही थी।
जांच में यह भी सामने आया कि पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी, आबिद जट और कुछ पाकिस्तानी यूट्यूबर, ISI के निर्देश पर भारतीय युवाओं को धार्मिक कट्टरता और पैसों का लालच देकर अपने जाल में फंसा रहे थे। उनसे संवेदनशील स्थानों की रेकी कराने, टारगेटेड हमले करवाने और आधुनिक हथियारों से हत्याओं की साजिश रची जा रही थी।
Published: undefined
इसी साजिश के प्रभाव में आकर बागपत निवासी तुषार चौहान उर्फ हिजबुल्ला अली खान और दिल्ली निवासी समीर खान पाकिस्तानी गैंगस्टर्स के सीधे संपर्क में आ गए थे और किसी बड़ी आतंकी घटना को अंजाम देने की तैयारी में जुटे थे।
एटीएस ने पुख्ता सबूतों के आधार पर 23 अप्रैल 2026 को दोनों आरोपियों को नोएडा से गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान तुषार उर्फ हिजबुल्ला ने बताया कि वह सोशल मीडिया के जरिए शहजाद भट्टी के संपर्क में आया था और उसके कहने पर कई इंस्टाग्राम आईडी भी बनाई थीं। बाद में दोनों के बीच व्हाट्सऐप और वॉइस-वीडियो कॉल के जरिए लगातार बातचीत होती रही।
Published: undefined
पूछताछ में यह भी सामने आया कि शहजाद भट्टी ने तुषार को कुछ लोगों के घरों पर ग्रेनेड फेंकने और टारगेटेड हत्याएं करने के निर्देश दिए थे। इसके बदले पहले 50 हजार रुपये नकद और काम पूरा होने पर 2.5 लाख रुपये देने का लालच दिया गया था। साथ ही पासपोर्ट बनवाकर दुबई के रास्ते पाकिस्तान भेजने की भी योजना बनाई गई थी। आरोपियों के मुताबिक, उन्हें पैसे और हथियार ISI एजेंटों की ओर से ही उपलब्ध कराए गए थे।
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined