
उदयपुर हत्याकांड को लेकर एक सनसनीखेज खुलासा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक, दोनों अपराधी 26/11 आतंकी हमले से काफी प्रभावित थे। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उनके बाइक का नंबर भी 2611 है। इस नंबर प्लेट को प्राप्त करने के लिए उन्होंने 5000 रुपए अलग से खर्च किए थे। दरअसल, इस मामले में आतंकी एंगल आने के संकेत के बाद से पुलिस इस नंबर को उस तारीख से जोड़ रही है, जब मुंबई में सबसे भयानक आतंकवादी हमला हुआ था।
गौरतलब है कि दर्जी कन्हैया लाल के दोनों हत्यारे उनकी हत्या कर इसी बाइक से भागे थे। एनडीटीवी की खबर के मुताबिक, पुलिस सूत्रों का कहना है कि अपराधियों में से एक रियाज ने जानबूझकर '2611' नंबर मांगा और इस नंबर प्लेट के लिए ₹5,000 अतिरिक्त दिए। पुलिस इस बाइक नंबर के जरिए वारदात के असली कारणों के तह तक पहुंचना चाहती है। पुलिस सूत्रों ने एनडीटीवी को बताया कि रियाज के पासपोर्ट से पता चलता है कि वह 2014 में नेपाल गया था।
बताया जा रहा है कि एक अपराधी पाकिस्तान भी जा चुका है। पुलिस के सूत्रों के मुताबिक आरोपी 2014 में ट्रेन के जरिए 45 दिनों के लिए पाकिस्तान भी गया था।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए