हालात

पीएम मोदी के पत्र पर उदित राज का सवाल- महिला आरक्षण को लेकर सभी दलों की बैठक क्यों नहीं बुलाई?

उदित राज ने कहा कि यह तो मूर्ख बनाने वाली बात है। अगर सभी पार्टियों का सहयोग लेना होता तो ऑल पार्टी मीटिंग बुलानी चाहिए थी। एक तरफ सभी पार्टियों और जनता को भ्रमित किया जा रहा है, दूसरी तरफ काम अपनी मर्जी से किया जा रहा है। इसमें विरोधाभास है।

पीएम मोदी के पत्र पर उदित राज का सवाल- महिला आरक्षण को लेकर सभी दलों की बैठक क्यों नहीं बुलाई?
पीएम मोदी के पत्र पर उदित राज का सवाल- महिला आरक्षण को लेकर सभी दलों की बैठक क्यों नहीं बुलाई? फोटोः IANS

महिला आरक्षण बिल को लेकर संसद का विशेष सत्र 16 अप्रैल से बुलाया गया है। तीन दिवसीय इस सत्र को लेकर पीएम मोदी ने सभी विपक्षी दलों के नेताओं को पत्र लिखकर सहयोग की बात की है। पीएम मोदी के पत्र को लेकर कांग्रेस नेता उदित राज ने तंज कसा है। उन्होंने पीएम के पत्र पर सवाल किया है कि जब सभी पार्टियों से सहयोग की बात हो रही है, तो ऑल पार्टी मीटिंग क्यों नहीं बुलाई गई।

Published: undefined

महिला आरक्षण विधेयक पर सोनिया गांधी के लेख पर उदित राज ने कहा कि उन्होंने जरूरी सवाल उठाए हैं। बिल तो पहले ही पास हो चुका है, फिर अब यह सब क्यों किया जा रहा है। उदित राज ने कहा कि चुनाव के बीच में, जब तमिलनाडु और बंगाल के विधानसभा चुनाव हो रहे हैं, यह काम पहले भी किया जा सकता था, लेकिन पहले करना नहीं चाहते थे। दूसरी महत्वपूर्ण बात यह है कि बिना परिसीमन के सीटें नहीं बढ़ाई जा सकतीं। कोई आनुपातिक प्रतिनिधित्व पर भी तैयार नहीं है।

Published: undefined

सोनिया गांधी की बात का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी ने बहुत अच्छी बात कही है कि डिलिमिटेशन केवल अंकगणितीय आधार पर नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से होना चाहिए। अंकगणितीय का मतलब है कि जहां आबादी ज्यादा बढ़ गई है, उन पिछड़े राज्यों को अतिरिक्त सीटें मिलेंगी। उन्होंने कहा कि जिन राज्यों ने जनसंख्या नियंत्रण किया और शिक्षा पर ध्यान दिया, उन्हें सजा क्यों मिले?

Published: undefined

उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण बिल के लिए केवल बीजेपी को श्रेय नहीं दिया जाना चाहिए। सभी पार्टियों का इसमें रोल है। साथ ही ओबीसी के लिए भी आरक्षण का प्रावधान होना चाहिए। उन्होंने याद दिलाया कि जब संसद में यह बिल पहली बार आया था, तब शरद यादव और लालू प्रसाद यादव जैसे नेता इसी मुद्दे पर अड़े थे कि ओबीसी को बहुत नुकसान होगा। यह भी एक दृष्टिकोण है।

Published: undefined

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सभी सांसदों से समर्थन की अपील पर उदित राज ने कहा कि यह तो मूर्ख बनाने वाली बात है। अगर सभी पार्टियों का सहयोग लेना होता तो ऑल पार्टी मीटिंग बुलानी चाहिए थी। एक तरफ सभी पार्टियों और जनता को भ्रमित किया जा रहा है, दूसरी तरफ काम अपनी मर्जी से किया जा रहा है। इसमें विरोधाभास है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: SIR प्रक्रिया में हटाए गए बंगाल के मतदाताओं को लगा झटका, SC ने वोटिंग अधिकार देने से किया इनकार

  • ,
  • दुनिया की खबरें: अमेरिकी नाकेबंदी के जवाब में ईरान ने पश्चिम एशिया के बंदरगाहों को दी धमकी और बांग्लादेश में हिंसा...

  • ,
  • पंजाब विधानसभा से बेअदबी के खिलाफ सख्त कानून पास, आजीवन कारावास और 25 लाख रुपए तक जुर्माने का प्रावधान

  • ,
  • बंगाल चुनाव: ममता बनर्जी बोलीं- केंद्र सरकार और 19 राज्य मेरे खिलाफ एकजुट, मैं जनता के लिए अकेले लड़ रही हूं

  • ,
  • नोएडा बवालः अखिलेश का योगी के बयान पर पलटवार, कहा- यूपी नहीं संभल रहा, तो गद्दी छोड़िए, वर्ना जनता उतार देगी