हालात

उमेश पाल हत्याकांड: इनामी शूटर साबिर के भाई का मिला शव, शरीर पर चोट के कई निशान, जांच में जुटी पुलिस

स्थानीय लोगों ने महमदपुर गांव के पास नदी किनारे शव देखा। बाद में इसकी पहचान प्रयागराज के मरियाडीह गांव के मूल निवासी मोहम्मद जाकिर के रूप में हुई।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

उमेश पाल हत्याकांड के एक आरोपी साबिर के भाई का शव उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के मंझनपुर इलाके में गंगा किनारे मिला है। पुलिस ने कहा कि मौके पर कोई खून नहीं मिला, लेकिन परिस्थितियों से प्रतीत होता है कि 45 वर्षीय जाकिर की हत्या कर शव को सुनसान जगह फेंक दिया गया। जाकिर के पेट को जानवरों ने आंशिक रूप से खा लिया था, जबकि शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान थे।

खबरों के मुताबिक, स्थानीय लोगों ने महमदपुर गांव के पास नदी किनारे शव देखा। बाद में इसकी पहचान प्रयागराज के मरियाडीह गांव के मूल निवासी मोहम्मद जाकिर के रूप में हुई।

जाकिर के चाचा शम्सुद्दीन और परिवार के अन्य सदस्य मुर्दाघर पहुंचे और उसकी पहचान की पुष्टि की। उन्होंने पुलिस को बताया कि जाकिर अपनी पत्नी की हत्या के सिलसिले में जेल में था और हाल ही में जमानत पर रिहा हुआ था। उन्होंने बताया कि वह डिप्रेशन में था।

जांच में पता चला कि जाकिर 21 फरवरी को अपनी बहन के घर कौशांबी पहुंचा था। 27 फरवरी को वह अपने घर मरियाडीह के लिए निकला था, लेकिन तब से लापता था। उसके परिजनों ने संदेह जताया कि उसकी हत्या की गई है, लेकिन उसने किसी का नाम नहीं लिया।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जाकिर आपराधिक गतिविधियों में भी शामिल था।

कोखराज थाने के एसएचओ रमेश पटेल ने कहा कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: महाराष्ट्र में छात्रों के मुद्दे पर गरमाई राजनीति, राहुल गांधी बोले- 'हम एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे

  • ,
  • सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर चुनाव आयोग की सफाई, कहा- फॉर्म-6 में बदलाव नहीं किया, घोषणापत्र को कोर्ट की मंजूरी

  • ,
  • जंतर मंतर 2.0: मोदी-ज्ञानेश का इस्तीफा लेने सड़कों पर आया GEN-Z | आँखों देखा हाल

  • ,
  • इंटरव्यू: दिल्ली में रहकर बिहार के सुपौल ज़िला स्थित स्कूलों और मदरसों में उर्दू की सिंचाई कर रहे मोहम्मद मेहरबान अली

  • ,
  • दुनिया की खबरें: यूक्रेन का बड़ा दावा, हवाई हमलों से रूस की कई तेल रिफाइनरी क्षमता ठप और काला सागर में बड़ा हादसा