हालात

यूपी के गोरखपुर में बेकाबू पिकअप खंभे से टकराई, हादसे में 3 की मौत, 8 घायल, अंतिम संस्कार से लौट रहे थे सभी

हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। पुलिस ने घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने तीन लोगों मृत घोषित कर दिया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया Admin

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में भीषण सड़क हादसा हुआ है। गोला थाना इलाके के गोपालपुर-मल्हानपर मार्ग पर परासिया रावत गांव के पास एक पिकअप बेकाबू होकर खंभे से टकरा गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई।  स्थानीय लोगों ने घायलों की मदद की।

हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। पुलिस ने घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने तीन लोगों मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायलों को इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।

बताया जा रहा है कि पिकअप में सवार सभी लोग अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान गोला थाना इलाके में यह हादसा हो गया। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान रामलखन 75 वर्ष, किशन 14, अक्षय 65 वर्ष के रूप में हुई है। 

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बांग्लादेश छोड़ने के बाद शेख हसीना का पहला लाइव संबोधन, कहा- छात्र आंदोलन राजनीत‍िक साज‍िश, स्वदेश लौटूंगी

  • ,
  • दुनिया की खबरें: लाल सागर में सऊदी जहाजों पर हमला तेज करेगा हूती समूह, तेल टैंकर पर मिसाइल अटैक की ली जिम्मेदारी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- प्रदर्शनकारी छात्रों का उत्पीड़न हुआ, ये भारत के भविष्य के लिए लड़े

  • ,
  • झारखंड में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 43.62 लाख नाम कटे, पात्र मतदाता 4 सितंबर तक जुड़वा सकेंगे नाम

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बाद शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बंद और रुपया हुआ मजबूत