हालात

जम्मू-कश्मीर में सीमा पर ना'पाक' हरकत जारी, नौशेरा में सुरक्षाबलों ने घुसपैठ को किया नाकाम, एक आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में शनिवार को सुरक्षाबलों ने सीमा पार से घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया है। इस दौरान सुरक्षाबलों ने एक घुसपैठिए को मार गिराया है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

सेना ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया, जिसमें एक आतंकवादी मारा गया। रक्षा सूत्रों ने यह जानकारी दी है। सूत्रों ने बताया कि नौशेरा सेक्टर के कलाल इलाके में आतंकवादियों ने भारतीय सीमा में घुसपैठ का प्रयास किया।

उन्होंने कहा, "सेना के सतर्क जवानों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। इस अभियान में एक आतंकवादी मारा गया है। अभियान अभी भी जारी है।"

खबरों के अनुसार, नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तानी की तरफ से भारत की सीमा में शुक्रवार-शनिवार की रात करीब 11 बजे घुसपैठ की कोशिश होती देखी गई, जिसे सीमा पर मुस्तैदी से तैनात जवानों ने नाकाम कर दिया। इस कार्रवाई में एक आतंकवादी मारा गया है। इस दौरान हथियारों के साथ एक आतंकी का शव बरामद किया गया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार को घेरा, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और PM से माफी समेत रखीं तीन मांगें

  • ,
  • सुप्रीम कोर्ट के वकीलों ने CJP प्रदर्शन के दौरान छात्रों और वकीलों पर पुलिस बर्बरता की निंदा की, जांच की मांग की

  • ,
  • दिल्ली के जंतर मंतर पर पुलिस कार्रवाई के बाद छात्रों के समर्थन में उतरे अरिजीत सिंह, बोले- हर चीज याद रखी जाएगी

  • ,
  • RML हेल्थ बुलेटिन: CJP प्रदर्शन में घायल युवती की हालत स्थिर, वेंटिलेटर से हटाया गया

  • ,
  • दिल्ली लाठीचार्ज के विरोध में पटना में छात्रों का मार्च, पुलिस से झड़प के बाद वाटर कैनन और आंसू गैस का इस्तेमाल