
उत्तर प्रदेश विधानमंडल के बजट सत्र की शुरुआत से पहले आज समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायकों और विधान परिषद सदस्यों ने विधानसभा परिसर में प्रदर्शन किया। सपा सदस्यों ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के पास एकत्र होकर बीजेपी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
इस बीच समाजवादी पार्टी के विधान परिषद सदस्य आशुतोष सिन्हा बजट सत्र में शामिल होने साइकिल से विधानसभा पहुंचे। उन्होंने वाराणसी में मंदिर तोड़े जाने के मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि वह इस विषय को सत्र के दौरान प्रमुखता से उठाएंगे। नेता विधानमंडल दल आराधना मिश्रा मोना ने समाजवादी पार्टी के साथ सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
Published: undefined
विधानमंडल के बजट सत्र के दौरान विपक्ष द्वारा मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण (एसआईआर), कोडीन कफ सिरप की तस्करी, बेरोजगारी, महिला सुरक्षा और विदेश नीति समेत कई मुद्दों पर राज्य सरकार को घेरने की संभावना जताई जा रही है। समाजवादी पार्टी के सदस्यों के अभिभाषण के दौरान इन मुद्दों को लेकर विरोध दर्ज कराने की आशंका है। राज्यपाल के अभिभाषण के बाद सदन में आवश्यक विधायी कार्य संपन्न कराए जाएंगे।
मंगलवार को विधानसभा की कार्यवाही पूर्व एवं वर्तमान दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद बुधवार तक के लिए स्थगित कर दी जाएगी। बुधवार को राज्य सरकार वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट प्रस्तुत करेगी। बजट सत्र के मद्देनजर विधानभवन और उसके आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इससे पहले रविवार को आयोजित सर्वदलीय बैठक और कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में सभी दलों ने सदन की कार्यवाही को सुचारू रूप से संचालित करने में सहयोग का आश्वासन दिया।
Published: undefined
इसके पहले सर्वदलीय मीटिंग में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सभी दलीय नेताओं से सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि संवाद, चर्चा और स्वस्थ बहस संसदीय लोकतंत्र की आधारशिला हैं और विधानसभा शोर-शराबे का नहीं बल्कि विचार-विमर्श का मंच है।
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined