हालात

यूपी: भीषण गर्मी-लू के बीच और बढ़ेंगी मुश्किलें! बिजली की बढ़ती मांग के बीच गहराया संकट, 3 इकाइयों में बिजली उत्पादन ठप

उत्तर प्रदेश में पढ़ती भीषण गर्मी के बीच बिजली की खपत बढ़ गई है। इन दिनों करीब 28 से 29 हजार मेगावाट के बीच बिजली की मांग है।

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू की मार के बीच लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। राज्य में झुलसा देने वाली गर्मी के बीच तीन यूनिटों से 1070 मेगावाट उत्पादन ठप हो गया है। बताया जा रहा है कि इन यूनिटों में ब्लॉयलर ट्यूब लिकेज हो गया है। ऐसे में इन्हें शुरू होने में 2 से 3 दिन का समय लग सकता है।

राज्य में पढ़ती भीषण गर्मी के बीच बिजली की खपत बढ़ गई है। इन दिनों करीब 28 से 29 हजार मेगावाट के बीच बिजली की मांग है। इस बीच उत्तर प्रदेश स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर की रिपोर्ट के अनुसार, 18 से 22 मई के बीच चार यूनिटों से बिजली उत्पादन ठप हो गया।

वहीं, ओबरा की 200 मेगावाट और ऊंचाहार की 210 और ललितपुर की 660 मेगावाट का उत्पादन ठप है। ऐसे में 1070 मेगावाट बिजली उत्पादन शुरू होने में करीब 2 दिन का समय लग सकता है। बताया जा रहा है कि ब्लॉयलर के ठंडा होने के बाद ही लिकेज को ठीक किया जाएगा।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: आर्चरी में आया एक और गोल्ड, 17 साल की कुमकुम मोहोड ने रच दिया इतिहास, होर्मुज में टैंकर पर हमला

  • ,
  • एशियाई खेलों में भारत को एक और स्वर्ण, 17 साल की कुमकुम मोहोड ने रच दिया इतिहास, आर्चरी में जीता गोल्ड मेडल

  • ,
  • कांग्रेस ने परगट सिंह को बनाया पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष, आराधना मिश्रा ‘मोना’ को उत्तर प्रदेश की कमान

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर भड़के राहुल गांधी, कहा- ज्ञानेश जाएंगे और उन्हें बिठाने वाला सिस्टम भी जाएगा

  • ,
  • बिहार में बाढ़ का कहर, गंडक का एक और तटबंध टूटा, सारण के नए इलाकों में घुसा पानी, NDRF-SDRF की 19 टीम तैनात