हालात

उत्तर प्रदेश के सभी जिलों से हटा कोरोना कर्फ्यू, सिर्फ मेरठ, सहारनपुर और गोरखपुर में जारी रहेंगी पाबंदियां

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के लगभग सभी जिलों से कोरोना कर्फ्यू हटाने का ऐलान किया है। सिर्फ तीन जिलों मेरठ, सहारनपुर और गोरखपुर में अभी यह पाबंदियां जारी रहेंगी, क्योंकि इन जिलों में अभी कोरोना केसों की संख्या अधिकर है।

फोटो : Getty Images
फोटो : Getty Images 

उत्तर प्रदेश के सिर्फ तीन जिलों को छोड़कर पूरे राज्य से कोरोना कर्फ्यू को हटा लिया गया है। अब सिर्फ गोरखपुर, मेरठ और सहारनपुर में ही कोरोना कर्फ्यू लागू रहेगा क्योंकि इन जिलों में अभी कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 600 या अधिक है। इस बात की जानकारी राज्य के मुख्य सचिव (सूचना) नवनीत सहगल ने दी।

लेकिन नए आदेशों के बाद भी पूरे राज्य के सभी जिलों में वीकेंड कर्फ्यू यानी शनिवार और रविवार को पहले की तरह कोरोना कर्फ्यू जारी रहेगा। सरकार ने कहा है कि उत्तर प्रदेश एक तरह से कोरोना मुक्त हो गया है इसलिए तीन जिलों को छोड़कर सभी जगह से पाबंदियां हटा दी गई हैं।

ध्यान रहे कि उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के कुल 1100 नए मामले सामने आए जबकि इस दौरान 2446 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हुए। उत्तर प्रदेश में वैसे इस समय कोरोना के कुल 17,944 सक्रिय मामले हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: कोलकाता में होटल में लगी भीषण आग, अंदर फंसे 9 लोगों की मौत, झारखंड में रद्द हुईं 44 परीक्षाएं

  • ,
  • दिल्लीः पूर्व मंत्री और AAP नेता सत्येंद्र जैन समेत छह गिरफ्तार, एसटीपी टेंडर घोटाले में एसीबी की बड़ी कार्रवाई

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: AAP नेता सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, दिल्ली जल बोर्ड परियोजनाओं में भ्रष्टाचार का आरोप, ACB ने की कार्रवाई

  • ,
  • अखिलेश यादव का बीजेपी पर निशाना, बोले- पीडीए के दबाव में सहयोगियों को सीटें देने की तैयारी, प्लान होगा फेल

  • ,
  • दुनिया की खबरें: सऊदी रिफाइनरी पर हूती का बड़ा ड्रोन हमला और ट्रंप बोले- किम जोंग ने दिया सकारात्मक जवाब