हालात

यूपी के मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा, 4 गाड़ियों की टक्कर के बाद लगी आग, 11 लोगों की मौत

पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि मध्य प्रदेश से आ रहा चने से लदा ट्रक बड़का मोड़ की पहाड़ी की तेज ढलान पर ब्रेक फेल होने की वजह से बेकाबू हो गया और उसने पहले एक जीप को, उसके बाद आगे चल रही कार को टक्कर मार दी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के जिगना थाना क्षेत्र स्थित ड्रमंडगंज पहाड़ी इलाके में ट्रक की टक्कर से दो कार में आग लगने के कारण चार बच्चों समेत 11 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे हुए इस हादसे में मारे गए लोगों की पहचान देर रात हुई।

पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि मध्य प्रदेश से आ रहा चने से लदा ट्रक बड़का मोड़ की पहाड़ी की तेज ढलान पर ब्रेक फेल होने की वजह से बेकाबू हो गया और उसने पहले एक जीप को, उसके बाद आगे चल रही कार को टक्कर मार दी।

Published: undefined

उन्होंने बताया कि टक्कर के बाद कार आगे जा रहे गिट्टी से लदे ट्रक से टकरा गई, जिससे कार और जीप दोनों में आग लग गई।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह सब कुछ इतनी तेजी से हुआ कि कारों में सवार लोगों को बाहर निकलने का समय नहीं मिल पाया और सभी जिंदा जल गए।

कौशिक के अनुसार मृतकों में प्रियंका सिंह (42), कार्तिकेय सिंह (19), पीयूष सिंह (15), पंकज सिंह (40), बीना सिंह (47), वंदना सिंह (43), शिव सिंह (चार), सोनम सिंह (नौ), विष्णु सिंह (चार), विकास शर्मा (32) और जयप्रकाश (28) शामिल हैं।

Published: undefined

उन्होंने बताया कि हादसे में ट्रक चालक की भी मौत हुई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 11 मृतकों में से सात मिर्जापुर के, तीन मध्यप्रदेश के और एक सोनभद्र का निवासी था।

पुलिस के अनुसार, शव इतनी बुरी तरह झुलस गए थे कि उनकी पहचान करना मुश्किल हो रहा था। देर रात जब परिजन पहुंचे, तब उनकी शिनाख्त हो सकी।

उसने बताया कि दुर्घटना के बाद दो कार में लगी आग इतनी भीषण थी कि अग्निशमन दल को इसे काबू करने में दो घंटे से अधिक समय लगा।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined