
यूपी के फर्रूखाबाद में 23 बच्चों को बंधक बनाने वाले शख्स की पत्नी को स्थानीय लोगों ने बेरहमी से पिटाई कर दी है। खबरों के मुताबिक उसे गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसकी वहां मौत हो गई। इस घटना को लेकर आईजी कानपुर रेंज मोहित अग्रवाल ने कहा कि महिला ने चोटों के कारण दम तोड़ दिया है, हम पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं, मौत के कारण के बारे में रिपोर्ट के आने के बाद ही सामने आएगा।
Published: 31 Jan 2020, 9:22 AM IST
गौरतलब है कि गुरुवार को फरुर्खाबाद जिले के करथिया गांव में एक सिरफिरे व्यक्ति सुभाष बाथम ने करीब 23 बच्चों के साथ कुछ महिलाओं को बंधक बना लिया था। इस व्यक्ति ने जन्मदिन के बहाने इन लोगों को अपने घर पर बुलाया था और थोड़ी देर बाद सभी को एक साथ एक कमरे में बंद कर दिया था। सुभाष बाथम कई मामले में आरोपी और हत्या का आरोपी भी था जब स्थानीय लोगों को पता चला कि बच्चों को बंधक बना लिया गया है, तो उन्होंने पुलिस को बुलाया।
Published: 31 Jan 2020, 9:22 AM IST
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 31 Jan 2020, 9:22 AM IST