
उत्तर प्रदेश में 18 अपर पुलिस अधीक्षकों और उपसेनानायकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।
मुरादाबाद, आजमगढ़, सोनभद्र, शाहजहांपुर, मथुरा और मुजफ्फरनगर समेत कई जिलों में अधिकारियों की नई तैनाती हुई है।
कुमार रणविजय सिंह को मुरादाबाद से आजमगढ़ और अनूप कुमार को मऊ से सोनभद्र भेजा गया है।
इंदुप्रभा सिंह, ममता कुरील, श्रेष्ठा और नवीन कुमार सिंह समेत कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उत्तर प्रदेश में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। शासन की ओर से जारी आदेश के तहत 18 अपर पुलिस अधीक्षकों और उपसेनानायकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस फेरबदल में मुरादाबाद, आजमगढ़, सोनभद्र, शाहजहांपुर, मथुरा, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़ और मैनपुरी समेत कई जिलों के पुलिस अधिकारी शामिल हैं। तबादला सूची में पुलिस कमिश्नरेट, एटीएस, एएनटीएफ और पीएसी में तैनात अधिकारियों के नाम भी शामिल हैं।
जारी आदेश के मुताबिक, कुमार रणविजय सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक (नगर), मुरादाबाद से हटाकर अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), आजमगढ़ बनाया गया है। अनूप कुमार को मऊ से सोनभद्र में अपर पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, देवेंद्र सिंह को 39वीं वाहिनी पीएसी, मिर्जापुर में उपसेनानायक के पद से हटाकर शाहजहांपुर में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) बनाया गया है।
अतुल कुमार चौबे को मुजफ्फरनगर में अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात) के पद से मथुरा में अपर पुलिस अधीक्षक (सुरक्षा) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ममता कुरील को अलीगढ़ में अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) से मुजफ्फरनगर में अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात) बनाया गया है।
इंदुप्रभा सिंह को एसीओ मुख्यालय, लखनऊ से पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ में अपर पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। नवीन कुमार सिंह को पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ में अपर पुलिस उपायुक्त के पद से पुलिस महानिदेशक मुख्यालय में अपर पुलिस अधीक्षक/स्टाफ ऑफिसर की जिम्मेदारी दी गई है।
नितिन कुमार सिंह को 49वीं वाहिनी पीएसी, गौतमबुद्धनगर में उपसेनानायक के पद से पीटीएस मुरादाबाद में अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। श्रेष्ठा को एटीएस लखनऊ से 49वीं वाहिनी पीएसी, गौतमबुद्धनगर में उपसेनानायक के पद पर भेजा गया है। वहीं, नवीना शुक्ला को एएनटीएफ, उत्तर प्रदेश लखनऊ में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) के पद से एसीओ मुख्यालय, लखनऊ भेजा गया है।
विभा सिंह को पीटीएस मेरठ में अपर पुलिस अधीक्षक के पद से छठी वाहिनी पीएसी, मेरठ में उपसेनानायक बनाया गया है। राघवेंद्र कुमार मिश्रा को छठी वाहिनी पीएसी, मेरठ से पांचवीं वाहिनी एसएसएफ, सहारनपुर में उपसेनानायक की जिम्मेदारी दी गई है।
तबादला आदेश के अनुसार, अरुण कुमार सिंह को यातायात निदेशालय, लखनऊ से आजमगढ़ में अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात) बनाया गया है। डॉ. हृदेश कठेरिया को बदायूं में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के पद से यातायात निदेशालय, लखनऊ भेजा गया है। वहीं, पंकज कुमार श्रीवास्तव को आजमगढ़ में अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात) से हटाकर मऊ में अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
इस प्रशासनिक फेरबदल के जरिए पुलिस विभाग के अलग-अलग जिलों, इकाइयों और मुख्यालयों में अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए